लाइव न्यूज़ :

Video:अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हुई जमकर हाथापाई, पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 12, 2019 15:43 IST

सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय और रोहित आपस में बुरी तरह से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक से एक नायाब फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं।  अक्षय हर साल कई फिल्में करते हैं, उनकी सभी फिल्में फैंस को जमकर पसंद भी आती हैं। ऐसे में अक्षय अब जल्द सूर्यवंशी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय और रोहित आपस में बुरी तरह से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों का झगड़ा इस कद्र बढ़ गया कि बीच बचाव करने के लिए खुद पुलिस को आना पड़ा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दोनों के झगड़े का ये वीडियो खुद खिलाड़ी कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।दरअसल वीडियो में आप देखेंगे किस तरह से दोनों मजेदार तरीके से एक दूसरे पर घूंसे बरसाते हैं और हाथापाई करते हैं। वीडियो की शुरुआत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ करती हैं। लेकिन जैसी ही अक्षय और रोहित की लड़ाई बढ़ती है पुलिस आती है और दोनों में बीच बचाव करती है।

वीडियो को देखकर लग रहा है मानो यह 'सूर्यवंशी' की शूटिंग के दौरान का है। इसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज- एक  ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है। रोहित के साथ अक्षय कुमार पहली बार काम कर रहे हैं।धर्मा प्रोडक्शन और रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी।

टॅग्स :अक्षय कुमाररोहित शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?