लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार के क्लेम 'सात साल से नहीं गया कनाडा' निकला झूठ, वायरल हुई ये फोटो देती है सबूत

By मेघना वर्मा | Updated: May 9, 2019 15:57 IST

अक्षय कुमार जल्द ही करीना कपूर के साथ गुड न्यूज फिल्म में दिखाई देंगे। वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के लिए भी एक्टर शूटिंग कर रहे हैं। 

Open in App

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अक्षय कुमार के लोकसभा इलेक्शन में वोट ना देने के बाद से ही लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अक्षय कुमार को मिले नेशनल अवॉर्ड को लेकर भी ट्रोलर्स में हंगामा है। कुछ कह रहे हैं कि उन्हें ये अवॉर्ड नहीं मिलना चाहिए था। 

वहीं कनाडा की नागरिकता पर भी अक्षय कुमार के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। जिसके बाद अक्षय ने ट्वीट करके बताया था कि उनके पास कनाडा की नगरिकता जरूर है पर वो सात सालों से कनाडा नहीं गए हैं। रिसेंटली एक ट्वीटर यूजर ने अपने पोस्ट में अक्षय कुमार को जूठा साबित करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।

ट्वीट में यूजर ने एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है। जिसमें क्लेम किया गया है कि अक्षय कुमार साल 2014 में टीना वर्मन की शादी अटेंड करने के लिए कनाडा गए थे। उस फोटो में कैप्शन भी लिखा है, 'अक्षय कुमार झूठे हैं जिन्हें मैंने अभी तक देखा है। मुझे नहीं पता लोग क्यों और कैसे इन्हें अपना आईडियल मानते हैं।'

 

 हाल ही में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने अक्षय कुमार के सपोर्ट में आगे आए थे। उनके कनाडियन पासपोर्ट पर उन्होंने खिलाड़ी कुमार का साथ दिया है और अक्षय ने उनका धन्यवाद किया है। 

किरण रिजिजू ने किया था पोस्ट

अक्षय कुमार के सिटिजनशिप मामले में किरण ने ट्वीट करके लिखा, 'डियर अक्षय कुमार जी आपकी देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है। आप जिस तरह से हमारी आर्म्ड फोर्ट को इंस्पायर करते हैं और भारत के वीर प्रोग्राम में आपने जिस तरह हिस्सा लिया वो बहुत से इंडियन की देशभक्ति के लिए एक उदाहरण बन गया है।'

 

इसी के बाद अक्षय कुमार ने किरण रिजिजू के इस पोस्ट पर उन्हें धन्यवाद दिया। अक्षय कुमार ने लिखा, 'आपका शुक्रिया किरण रिजिजू सर और देर से रिस्पॉन्स करने के लिए माफी चाहता हूं। आपके शब्दों का मैं शुक्रगुजार हूं। कृपया निश्चिन्त रहें, चाहे जो भी हो मेरी भारतीय सेना और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति प्रतिबद्धता स्थिर रहेगी।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही करीना कपूर के साथ गुड न्यूज में दिखाई देंगे। वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के लिए भी एक्टर शूटिंग कर रहे हैं।  

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस