लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ 25 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर, रोहित शेट्टी की फिल्म में आ सकते हैं नजर

By मेघना वर्मा | Updated: February 1, 2019 15:32 IST

खबर के मुताबिक अक्षय कुमार, खांकी के बाद एक बार फिर से कोई देशभक्ति फिल्म में पुलिस ऑफिस के किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

Open in App

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सूर्यवंशी में खिलाड़ी अक्षय कुमार पुलिस के किरदार में दिखाई देंगे। इस बात का अंदाजा रणवीर सिंह और सारा अली खान की सिंबा के अंत में लग गया था। खुशखबरी तो ये है कि इस फिल्म में सालों बाद अक्षय कुमार और अजय देवगन एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकी अभी इस बात की कोई ऑफिशियली घोषणा नहीं हुई है। 

बॉलीवुड हंगामा साइट की एक खबर के अनुसार सोर्स की मानें तो अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी एक साथ बहुत सालों बात काम कर रहे हैं। कॉप-एक्शन थ्रिलर की ये स्टोरी लोगों के दिलों को भा जाएगी। बताया ये जा रहा है कि आने वाली ये फिल्म सिंघम और उनकी सीक्वल से बिल्कुल अलग होगी। 

खबर के मुताबिक अक्षय कुमार, खांकी के बाद एक बार फिर से कोई देशभक्ति फिल्म में पुलिस ऑफिस के किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उम्मीद तो ये भी जताई जा रही है कि इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए भी दिखेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो कर सकते हैं। अगर ऐसा हो गया तो दोनों एक्टर्स 25 साल बाद स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे। इससे पहले इन दोनों को साथ में फिल्म सुहाग में देखा गया था। 

फिल्म नहीं है साउथ की रीमेक

खबर तो ये भी आ रही थी कि सूर्यवंशी फिल्म साउथ कि किसी फिल्म का रीमेक है। मगर इस खबर को गलत बताते हुए रोहित शेट्टी ने इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने किसी भी साउथ फिल्म का कोई भी कॉपी राइट नहीं लिया है। रोहित ने कहा है कि फिल्म सूर्यवंशी किसी भी फिल्म का रिमेक नहीं है। 

टॅग्स :अक्षय कुमाररोहित शेट्टीअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?