लाइव न्यूज़ :

'आप लंबे समय से मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही हैं', अजय देवगन ने पत्नी काजोल को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2021 14:17 IST

काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। इसके बाद काजोल बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों का हिस्सा बनीं और उनका करियर का ग्राफ ऊंचा होता गया।

Open in App
ठळक मुद्देकाजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थीकाजोल की शाहरुख खान के साथ की केमिस्ट्री सबसे हिट रही है दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे काजोल की सबसे सफल फिल्म रही है

5 अगस्त 1974 को मुम्बई में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री को उनके फैंस सहित बॉलीवुड सितारों द्वारा बधाई और शुभकामानाएं दी जा रही है। अभिनेता अजय देवगन ने भी अपनी पत्नी को खास मैसेज द्वारा जन्मदिन की बधाई दी है।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके (काजोल) साथ एक तस्वीर शेयर की है और खास मैसेज के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अजय देवगन ने लिखा- आप लंबे समय से मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही हैं। जन्मदिन मुबारक हो काजोल 🎂। आपका जन्मदिन भी आपकी तरह ही खास बनाने की कोशिश करेंगे इस तस्वीर में अजय देवगन और काजोल किसी बात पर हंस रहे हैं।

गौरतलब है कि काजोल वेटरन ऐक्ट्रेस तनुजा और निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी की बेटी हैं। काजोल और अजय देवगन की साल 1999 में शादी हुई थी। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी, बॉलीवुड की कुछ शानदार जोड़ियों मे से एक है। इनके दो बच्चे है, बेटी न्यासा और बेटा युग।

  'बेखुदी' थी काजोल की पहली फिल्म

काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। इसके बाद काजोल ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में की और लोगों को अपना दीवाना बना दिया। काजोल ने अपने फिल्मी करियर में अब तक बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तानाजी सहित कई शानदार फिल्मे की हैं और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है।

टॅग्स :काजोलअजय देवगनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल