लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की राह पर ऐश्वर्या राय बच्चन, जल्द ही करना चाहती हैं ये काम

By मेघना वर्मा | Updated: March 30, 2019 12:19 IST

कंगना रनौत ने भी हाल ही में अपनी फिल्म मर्णकर्णिका से बॉलीवुड में अपना डायरेक्शन डेब्यू किया है। फिल्म को काफी सफलता भी मिली है। इसके बाद से ही कंगना फिल्म की सक्सेज को इंज्वॉय कर रही हैं।

Open in App

बॉलीवुड की खूबसूरत दीवा और अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी अब कंगना रनौत की राह पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। हाल ही में अपने दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया कि वो फिल्म डायरेक्टर करने की सोच रही हैं। 

डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंटरव्यू में कहा, 'प्रोडक्शन को लेकर बहुत सारी बातें होती रहती हैं। मुझे बहुत से लोगों से मेरे लिए फीडबैक भी मिलता है जो काफी इनकरेज करने वाला है। मैं इसके बारे में सोच सकती हूं। ' आगे एक्ट्रेस ने कहा कि वो काफी सालों से इस इंडस्ट्री में हैं। और अपने रोल और काम को लेकर वो बहुत ज्यादा कमिटेड भी रहती हैं। 

ऐश्वर्या को विश्वास है कि वो हमेशा से इस फील्ड में एक टीम प्लेयर जैसी थीं जिन्हें उनके कलीग्स, डायरेक्टर और सभी से काफी अच्छा सपोर्ट मिला है। जब एक्ट्रेस से क्वीज किया गया कि क्या वो कभी डायरेक्टर की टोपी पहनना चाहेंगी तो ऐश्वर्या ने कहा, 'डायरेक्शन मेरे दिमाग में है। मैं किसी दिन मूवी डायरेक्ट करना चाहती हूं। मगर अभी मैंने इस पर ना तो कोई काम करना शुरू किया है और ना ही कुछ प्लान किया है। मेरे जानने वाले भी कहते हैं कि तुम खुद फिल्म डायरेक्ट या प्रड्यूस क्यों नहीं करती।'

बता दें कंगना रनौत ने भी हाल ही में अपनी फिल्म मर्णकर्णिका से बॉलीवुड में अपना डायरेक्शन डेब्यू किया है। फिल्म को काफी सफलता भी मिली है। इसके बाद से ही कंगना फिल्म की सक्सेज को इंज्वॉय कर रही हैं। वहीं ऐश्वर्या राय की हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो लीक हुई थी। जिसे देखकर लोग अंदाजा लगा रहे थे कि पूर्व मिस वर्ल्ड एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। मगर बाद में ये खबरें जूठी निकली। 

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का स्टाइलिश लुक, देखें वीडियो और फोटो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?