लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर उड़ा 'रेस 3' का मजाक, फिल्म देखने के बाद लोगों ने किया मजेदार कमेंट्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 10:40 IST

फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल,अनिल कपूर,डेजी शाह,साकिब सलीम जैसे स्टार्स भी मुख्य किरदार में हैं।

Open in App

रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी सलमान खान स्टारर फिल्म 'रेस 3' 15 जून को रिलीज़ हो गई है। फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल,अनिल कपूर,डेजी शाह,साकिब सलीम जैसे स्टार्स भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का इंतजार फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से था लेकिन रेस 3 के रिलीज होने के बाद दर्शकों की उम्मीद पर पानी फिर गया। फैन्स को सलमान की ये फिल्म रास नहीं आई। जिसके लिए वह रेस 3 को ट्रोल भी कर रहे हैं। 

बता दें कि सलमान ने इस फिल्म में न केवल पैसा लगाया है बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेस 3 के लिए गाना भी लिखा है लेकिन इस बार ईद पर भाई का जादू नहीं चल सका। कुछ ने तो बीच में ही फिल्म को अधुरा छोड़ दिया और  सिनेमाघर से चले गए।

इसके साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और अपना रिएक्शन Memes के जरिए फिल्म का मजाक उड़ाया।

 

 

 

अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो फिल्म की शुरुआत शमशेर सिंह (अनिल कपूर) से होती है जो एक आर्म्स डीलर है और अपने परिवार के साथ अल शिफा आइसलैंड रहता है। शमशेर के बड़े भाई का एक बेटा भी है जिसका नाम है सिकंदर (सलमान खान), जो उसका दायां हाथ है।  इसके साथ ही शमशेर के दो जुड़वा बच्चे सूरज (साकिब सलीम) और संजना (डेजी शाह) हैं। फिल्म में यश (बॉबी देओल), सिकंदर यानी सलमान के  बॉडीगार्ड हैं।  

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?