लाइव न्यूज़ :

'क्वांटिको' के समापन के बाद प्रियंका चोपड़ा ने लिखा ये मैसेज इमोशनल

By भाषा | Updated: August 4, 2018 18:12 IST

प्रियंका ने अपने ट्विटर पोस्ट में दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘हर हफ़्ते खुले दिल से मुझे अपनाने के लिये आपका शुक्रिया।

Open in App

लॉस एंजिलिस, 4 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पहले अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ का शुक्रवार रात समापन हो गया। अभिनेत्री ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा कि एलेक्स पैरिश का किरदार निभाना उनके जीवन में शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से मुश्किल भरा रहा। 36 वर्षीय भारतीय अभिनेत्री ने एबीसी के इस धारावाहिक से पश्चिमी मनोरंजन उद्योग में कदम रखा था। उन्होंने कहा कि अपने पहले ही कार्यक्रम में मुख्य भूमिका पाकर वह 'महिला प्रतिभाओं और अश्वेत महिलाओं' को उभरने का मौका मिलने को लेकर भविष्य की संभावनाओं के बारे में आशान्वित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सीज़न के समापन के साथ मैं एलेक्स पैरिश को अलविदा कह रही हूं। जैसा कि आप देख रहे हैं, अब उसकी कहानी पूरी हो गयी है और कलाकार होने के नाते यह सबसे बढ़िया अनुभव है। एलेक्स को पर्दे पर निभाना मेरे लिये शारीरिक और भावनात्मक रूप से सबसे मुश्किल चुनौती थी, लेकिन उससे ज़रूरी बात यह है कि इसने महिला प्रतिभाओं और अश्वेत महिलाओं के लिये मुख्य किरदार निभाने के दरवाज़े खोल दिये।’’

प्रियंका ने अपने ट्विटर पोस्ट में दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘हर हफ़्ते खुले दिल से मुझे अपनाने के लिये आपका शुक्रिया। क्वांटिको की कास्ट और क्रू का शुक्रिया, जिसने एक शानदार टीम की तरह मेरे साथ काम किया। इस दौरान जो मस्ती की, सीखा और नये दोस्त बने, ये सभी यादगार पल जीवनभर मेरे साथ रहेंगे। आप सभी के साथ काम करना बहुत सुखद रहा और आप सबसे फिर से मिलने का इंतज़ार रहेगा'सीरीज में अभिनेत्री ने एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है, जो एफबीआई एकेडमी से ग्रैजुएट होने के बाद एजेंसी में शामिल होती है और ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल पर आतंकवादी हमले की मुख्य संदिग्ध बन जाती है। इस थ्रिलर सीरीज के तीन संस्करण एबीसी पर प्रसारित हुए। प्रियंका क्रिस पैट के साथ ‘काउब्वाय निंजा’ में दिखने वाली हैं, जिसका निर्देशन मिशेल मैकलॉरेन करेंगी। भारत में अभिनेत्री निर्देशक सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में फरहान अख्तर के साथ नजर आयेंगी।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

विश्वLos Angeles fires: 10 की मौत और 10000 मकान और इमारत खाक?, नोरा फतेही ने घर खाली किया, प्रियंका चोपड़ा ने साझा कीं, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?