लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: शेखर सुमन के बाद करणी सेना ने की सीबीआई जांच की मांग

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2020 13:56 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस को लेकर अब करणी सेना सामने आई है। दरअसल, करणी सेना ने सीबीआई जांच की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देकरणी सेना के कुछ सदस्यों ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात कीकरणी सेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी सीबीआई जांच का अनुरोध किया है

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस को लेकर मुंबई पुलिस बेहद बारीकी से जांच कर रही है। इसी क्रम में पुलिस लगातार बयान दर्ज कर रही है। ऐसे में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का बयान सोमवार (6 जुलाई) को दर्ज किया जाएगा। पुलिस राजपूत के परिवार के सदस्यों, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा, यश राज फिल्म्स की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा और अभिनेत्री संजना सांघी समेत लगभग 30 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। 

सीएम उद्धव ठाकरे से भी किया अनुरोध

इस बीच अब जी न्यूज़ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन और रूपा गांगुली के बाद करणी सेना ने सुशांत के आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। यही नहीं, इस मामले को लेकर करणी सेना के कुछ सदस्यों ने शनिवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात भी की। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया कि संगठन के एक सदस्य ने मीडिया को बताया कि करणी सेना ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से भी सीबीआई जांच का आग्रह किया है।

14 जून को की थी आत्महत्या

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि अभिनेता की मृत्यु फांसी के कारण श्वासावरोध से हुई थी। बाद में उनकी विसरा रिपोर्ट भी नकारात्मक आई, जिसमें किसी भी तरह के संदिग्ध रसायन या जहर की मौजूदगी से इंकार किया गया है। बता दें, 34 वर्षीय सुशांत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके आवास पर लटकता पाया गया था। जांचकर्ताओं के अनुसार, अभिनेता ने पंखे से लटककर फांसी लगाने के लिए रात में पहनने वाले हरे रंग के सूती गाउन का इस्तेमाल किया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!