लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह के फैंस ने गिरफ्तारी पर जताई खुशी, कहा- इंसाफ की मुहिम ले आई रंग, रिया चक्रवर्ती अब आसाराम के संग

By अमित कुमार | Updated: September 8, 2020 19:24 IST

रिया के अरेस्ट होते ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ सी आ गई है। सुशांत सिंह के फैंस इसे सेलिब्रेट करते हुए एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिया की गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।कोई इसे सच की जीत बता रहा है तो कोई इसे सुशांत केस का इंसाफ बता रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आज एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिया की गिरफ्तारी की पहले से ही उम्मीद की जा रही थी। रिया से करीब तीन दिन तक एनसीबी की टीम ने पूछताछ करने के बाद मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया। रिया ने ड्रग्स लेने की बात कबूल की। इसके साथ ही उन्होंने कई और राज से पर्दा हटाया। 

रिया की गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इसे सच की जीत बता रहा है तो कोई इसे सुशांत केस का इंसाफ बता रहा है। हर कोई एनसीबी के काम से खुश दिखाई दे रहा है। इसके अलावा फैंस रिया को सपोर्ट करने वालों के खिलाफ भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस की ट्वीट की बाढ़ सी आ गई है। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एंट्री के बाद से एक्टर के केस में कई अहम खुलासे हुए हैं। सुशांत केस की मुख्य आरोपी माने जाने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पिछले तीन दिन से लगातार एनसीबी के सवालों का जवाब देने का काम कर रही थीं। रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में ड्रग्स का सेवन करने वाले कई फिल्मी सितारों का भी खुलासा किया है। जिस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कार्यवाई करेगा। इसके तहत बॉलीवुड के कई नामी चेहरे के पास नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से समन भेजा जा सकता है।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच