लाइव न्यूज़ :

‘मुल्क’ के बाद एक बार फिर साथ काम करेंगे डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू

By भाषा | Updated: July 7, 2019 16:49 IST

Open in App

निर्देशक अनुभव सिन्हा और अदाकारा तापसी पन्नू एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले फिल्म ‘मुल्क’ में दोनों ने एक साथ काम किया था। तापसी (31) ने रविवार को ट्विटर पर निर्देशक के साथ खाना खाते हुए एक तस्वीर साझा कर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘ अच्छे खाने के साथ एक नई शुरुआत। यह विषय मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं कई साल से यह करना चाहती थी। यह और भी बेहतर हो जाता है जब इसे ‘मैन ऑफ द मोमेंट’ अनुभव सिन्हा के साथ करने का मौका मिले।’’ अदाकार ने ट्वीट में फिल्म की रिलीज तारीख की ओर संकेत करते हुए लिखा, ‘‘ आठ मार्च 2020 यकीनन देखने वाला दिन होगा।’’

 

इस पर अनुभव ने जवाब दिया ‘‘ पर शुक्रवार तो छह मार्च को है।’’ अनुभव सिन्हा की हाल ही में रिलीज हुई ‘आर्टिकल 15’ को काफी सराहा जा रहा है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है। 

टॅग्स :तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDunki Box Office Collection: छठे दिन डंकी का बुरा हाल, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल