लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को भी मिला था पीएम के शपथ समारोह का न्योता, इस वजह से नहीं हो पाईं शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 31, 2019 11:00 IST

30 मई दिन गुरुवार को शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में मोदी ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण की। दूसरी बार जब पीएम मोदी ने पूर्ण बहुमत के साथ शपथ ग्रहण किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिमंत्रण पत्र देर से प्राप्त होने के कारण काजल पीएम के सामारोह में शामिल नहीं हो पाई हैं। शाह‍िद कपूर , सुशांत सिंह राजपूत , कंगना रनौत आदि इस समारोह में शामिल हुए थे।

17वें लोकसभा चुनाव में बीजेपी के भारी मतों से जीत के बाद एक बार फिर नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री की गद्दी संभालने जा रहे हैं। 30 मई दिन गुरुवार को शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में मोदी ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण की। दूसरी बार जब पीएम मोदी ने पूर्ण बहुमत के साथ शपथ ग्रहण किया है। इस समारोह के लिए पीएमओ की ओर से कई बॉलीवुड सेलेब्स को न्योता भेजा गया। लेकिन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल न्योते के बाद भी शामिल नहीं हुई हैं।

दक्षिण सिनेमा और बॉलीवुड में अपने जबरदस्त अभिनय को पेश करने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को भी पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह का निमंत्रण पत्र दिया गया, मगर आमंत्रण मिलने के बावजूद भी काजल शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने से चूंक गईं।  काजल ने सोशल मीडिया के जरिए खुद से इस बात की जानकारी फैंस को दी है।

काजल ने इंस्टाग्राम पर निमंत्रण पत्र की फोटो शेयर की है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को टैग करते हुए लिखा- शपथ ग्रहण समारोह में मुझे आमंत्रित करने के लिए मैं आपका तहे दिल से शुक्रिया करती हूं, मैं इस आमंत्रण पत्र को पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं भी इन पलों का साक्षी बन कर बेहद खुशी महसूस करती। मेरा इनविटेशन काफी देरी से आया, इसलिए इस बार मैं दिल्ली समय पर नहीं आ पाऊंगी। इसके लिए मैं बहुत बुरा महसूस कर रही हूं।

यानि की निमंत्रण पत्र देर से प्राप्त होने के कारण काजल पीएम के सामारोह में शामिल नहीं हो पाई हैं। वहीं, अनुपम खेर, आशा भोसले, अन‍िल कपूर, करण जौहर, शाह‍िद कपूर , सुशांत सिंह राजपूत , कंगना रनौत आदि इस समारोह में शामिल हुए थे।

टॅग्स :काजल अग्रवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?