लाइव न्यूज़ :

'भूत: द हॉन्टेड शिप' के लिए विक्की कौशल को करनी पड़ी दोगुनी मेहनत, फिल्म रिलीज से पहले कही ये बात

By भाषा | Updated: February 16, 2020 17:23 IST

फिल्म ‘भूत- द हॉन्टेड शिप’ का निर्देशन भानू प्रताप सिंह ने किया है और निर्माण करण जौहर के बैनर तले हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 में आई फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है। विक्की का मानना है कि वह जब तक अलग-अलग तरह की फिल्में करते रहेंगे अभिनेता के तौर पर उनका विकास होता रहेगा।

ड्रामा से लेकर एक्शन और हॉरर फिल्मों में अपने अभिनय के हुनर की नई-नई झलक दिखाने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने कहा है कि उन्होंने ये सब योजनाबद्ध तरीके से बिल्कुल नहीं किया। विक्की नए साल की शुरुआत हॉरर फिल्म ‘भूत- द हॉन्टेड शिप’ से करने जा रहे हैं। 2018 में उन्होंने ‘राजी’,‘संजू’ और ‘मनमर्जियां’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया था। 

2019 में आई फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है। अभिनेता ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैं अपने करियर के लिए कोई योजना नहीं बनाता। मैं अगर ऐसा करूंगा तो अपने काम के साथ न्याय नहीं कर पाउंगा। वह मुझे एक अभिनेता के तौर पर जटिल बना देगा। मेरे लिए अच्छे फिल्मकारों द्वारा बनाई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा होना जरूरी है क्योंकि लोग अच्छी कहानियां देखना चाहते हैं।’’

विक्की का मानना है कि वह जब तक अलग-अलग तरह की फिल्में करते रहेंगे अभिनेता के तौर पर उनका विकास होता रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने ‘उरी’ से पहले कोई एक्शन फिल्म नहीं की थी इसलिए मुझमें वह करने की ललक थी। ‘भूत’ मेरी पहली हॉरर फिल्म है, इसलिए मुझे लगभग दोगुनी मेहनत करनी पड़ी। मैं संतुष्ट होना चाहता था कि अब में इसमें रम गया हूं।’’ 

फिल्म ‘भूत- द हॉन्टेड शिप’ का निर्देशन भानू प्रताप सिंह ने किया है और निर्माण करण जौहर के बैनर तले हुआ है। विक्की की आने वाली फिल्म सूजीत सरकार द्वारा क्रांतिकारी उधम सिंह की बायोपिक है। इसके बाद वह करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगे। फिल्म ‘भूत- द हॉन्टेड शिप’ 21 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड गॉसिपकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!