लाइव न्यूज़ :

दिल्ली CAA हिंसा पर अमित शाह और अरविंद केजरीवाल को किंग खान के डायरेक्टर की नसीहत, कहा- अपना अपना काम करो...

By अमित कुमार | Updated: February 25, 2020 18:07 IST

इस हिंसा पर सोशल मीडिया पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने ट्विटर पर अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देडायरेक्टर ने राजधानी में बिगड़े हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपना-अपना काम करने की सलाह दी है। मंगलवार को मरने वालों की बढ़कर नौ हो गई है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) समर्थक और विरोधी समूहों के बीच हिंसा प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को मरने वालों की बढ़कर नौ हो गई है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत लाया घोषित किया। अधिकारियों ने बताया कि 35 घायल लोगों को भी अस्पताल लाया गया है। 

वहीं इस हिंसा पर सोशल मीडिया पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने ट्विटर पर अपनी बात रखी है। उन्होंने देश की राजधानी में बिगड़े हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपना-अपना काम करने की सलाह दी है। राहुल ढोलकिया ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली में खुलेआम तोड़फोड़ और कानून की अवहेलना देखना हैरान करने वाला है। विरोध करना लोकतांत्रिक है, लेकिन दंगा करना अपराध है। अरविंद केजरीवाल और अमित शाह को देश के नागरिक को संभालने का काम मिला है। कृपया अपना-अपना काम करें।

वहीं हिंसा में घायल होने वाले लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ‘‘घायलों में से 50 प्रतिशत लोग गोली लगने से घायल हुए है।’’ अस्पताल अधिकारियों के अनुसार मृतकों में से एक की पहचान घोंडा निवासी विनोद कुमार (45) के रूप में हुई है जिसे जग प्रवेश चन्द्र अस्पताल मृत लाया गया था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टअमित शाहअरविन्द केजरीवालबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल