लाइव न्यूज़ :

विवादों में घिरी अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का बदला गया नाम, रिलीज से चंद दिन पहले लिया ये फैसला

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: October 29, 2020 16:56 IST

अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के टाइटल को लेकर काफी विवाद भी हुआ था और सोशल मीडिया पर फिल्म का बॉयकॉट करने की भी मांग तेज होती जा रही थी. फिल्म के टाइटल को लेकर श्री राजपूत करणी सेना ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भी जारी किया था.

Open in App

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है.  ये फिल्म 9 नवंबर को ऑनलाइन रिलीज होनी है लेकिन अब रिलीज होने से चंद दिन पहले इस फिल्म का नाम बदल दिया गया है. फिल्म के मेकर्स ने विवाद को शांत करने के लिए अब इस फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है.'लक्ष्मी बॉम्ब' की जगह अब इस फिल्म का नाम बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया गया है. 

दरअसल, फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस  आज सेंसर सर्टिफिकेट के लिए गए थे. इस मौके पर सीबीएफसी के साथ हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म के निर्माता शबीना खान, तुषार कपूर और अक्षय कुमार ने फिल्म 'लक्ष्मी बम' (Laxmmi Bomb) का टाइटल 'लक्ष्मी' (Laxmii) करने का निर्णय लिया है.

इससे  पहले अक्षय कुमार की फिल्म के टाइटल को लेकर काफी विवाद भी हुआ था और सोशल मीडिया पर फिल्म का बॉयकॉट करने की भी मांग तेज होती जा रही थी. फिल्म के टाइटल को लेकर श्री राजपूत करणी सेना ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भी जारी किया था. 

फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस का ज़बरदस्त रिस्पांस मिला है. अक्षय कुमार का ट्रांसजेंडर किरदार काफी चर्चाओं मे है. ट्रेलर में कॉमेडी सीन के साथ-साथ ड्रामा भी है, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया है. फिल्म का ट्रेलर भारत में सिर्फ 24 घंटे में 70 मिलियन व्यूज के साथ ,सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फिल्म ट्रेलर साबित हुआ है. लक्ष्मी बम हिंदी भाषा आधारित हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे साउथ के एक्टर राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है. अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की इस फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया है. 

लक्ष्मी फिल्म 9 नवंबर को  ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है.  ये फिल्म साल 2011 में आई तमिल फिल्म कंचना का रीमेक है.

 

टॅग्स :अक्षय कुमारकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस