लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने अंकिता लोखंडे के बाद दी सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि, डिजिटल प्रोटेस्ट में लिया हिस्सा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 23, 2020 14:01 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बाद दिया जलाकर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में शेयर किया था पोस्टकंगना रनौत ने डिजिटल प्रोटेस्ट में लिया हिस्सा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके निधन को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इसके बावजूद फैंस के साथ कई सेलेब्स उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। यही नहीं, फैंस के साथ कई स्टार्स भी सुशांत के आत्महत्या मामले को लेका लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। दरअसल, कोई भी इस केस में हो रही जांच से खुश नहीं है।

कंगना रनौत ने दी श्रद्धांजलि

ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में सुशांत सिंह की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने दिवंगत अभिनेता को दिया जलाकर श्रद्धांजलि और #CandleForSSR हैशटैग का इस्तेमाल कर डिजिटल प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया। बता दें, अंकिता ने हाल ही में अपने घर के मंदिर में दिया जलाया था। साथ ही उन्होंने इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

अंकिता लोखंडे ने भी पोस्ट की थी तस्वीर

इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'आशा, प्रार्थना और शक्ति। तुम जहां भी हो मुस्कुराते रहो।' वहीं, अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट को देखकर फैंस एक बार फिर काफी भावुक हो गए थे। इससे पहले भी अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपने घर के मंदिर की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'भगवान का बच्चा।' यही नहीं, उनके इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री जे तमाम सेलेब्स ने कमेंट करके अपना प्यार भी जताया था। मालूम हो, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। 

डिप्रेशन का शिकार थे सुशांत

सुशांत सिंह डिप्रेशन के शिकार थे, जिसका इलाज चल रहा था। टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस के साथ पूरी स्टार कास्ट काफी उत्साहित है। इस फिल्म का प्रीमियर शाम 7:30 बजे किया जाएगा। 

 

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?