लाइव न्यूज़ :

कन्फर्म: नौ साल बाद स्क्रीन पर अक्षय और कैटरीना का चलेगा जादू, रोहित शेट्टी की इस फिल्म में दिखेंगे साथ

By मेघना वर्मा | Updated: April 22, 2019 11:24 IST

खबर है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और सलमान खान की ईंशा-अल्लाह दोनों एक साथ साल 2020 के ईद पर रिलीज हो सकती है। ईशा-अल्लाह फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है।

Open in App

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जल्द ही एक साथ एक स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। वेलकर, तीस मार खान और नमस्ते लंदन जैसी मूवी में फैंस को हंसाने और गुदगुदाने के बाद ये जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करती दिख रही हैं। रोहित शेट्टी और करण जौहर की फिल्म सूर्यवंशी में पूरे नौ साल बाद अक्षय और कैटरीना एक साथ दिखाई देंगे। 

सूर्यवंशी फिल्म में एक्ट्रेस को लेकर पहले से चर्चाएं हो रही थीं। खबर थी कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर जैकलीन को कास्ट किया जाएगा। मगर सोमवार सुबह अक्षय कुमार और करण जौहर के साथ रोहित शेट्टी के पोस्ट ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि फिल्म में अक्षय के अपोजिट कैटरिना दिखाई देंगी। 

करण जौहर और अक्षय ने किया वेलकम

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करण जौहर और अक्षय कुमार ने फोटो पोस्ट करके कैटरीना कैफ का वेलकम किया है। करण ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वेलकमिंग द सूर्यवंशी गर्ल ऑन बोर्ड कैटरीना कैफ, रिलीजिंग ऑन ईद 2020।'

 

वहीं कैटरीना कैफ ने भी सेम फोटो पोस्ट करके लिखा, 'सुपरएक्साइटेड टू ज्वॉइन द टीम ऑफ सूर्यवंशी।' इस फोटो में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी और करण जौहर दिखाई दे रहे हैं। खबरों की मानें तो कैटरीना ने पहले पोस्टर के लिए शूट भी कर लिया है। 

खबर है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और सलमान खान की ईंशा-अल्लाह दोनों एक साथ साल 2020 के ईद पर रिलीज हो सकती है। ईशा-अल्लाह फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है। जिसपर भी काफी बज्ज फैला हुआ था। वहीं अक्षय और कैटरीना ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसमें नमस्ते लंदन से लेकर वेलकम मूवी के नाम शामिल हैं। अब देखना होगा कि फिल्म में उनकी केमेस्ट्री लोगों पर वापिस जादू चला पाती है या नहीं। 

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का नाम या इसके टाइटल को लेकर भी लोगों में काफी कौतुहल मची हुई थी। अक्षय कुमार ने हाल ही में इस फिल्म के नाम को लेकर अपना बयान दिया है। फिल्म के अंग्रेजी नाम को रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की सफलता के लिए छोटा सा बदलाव किया है।   

टॅग्स :कैटरीना कैफअक्षय कुमाररोहित शेट्टीकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस