लाइव न्यूज़ :

अदनान सामी ने किया नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन, विरोधियों को दिया करारा जवाब

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 10, 2019 21:02 IST

जब से नागरिक संशोधन बिल (CAB) पास हुआ है तब से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर राजनेता सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।

Open in App

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वे समाज के कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। ऐसे में वे कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं। अब उन्होंने हाल ही में पास हुए नागरिक संशोधन बिल यानी Citizen Amendment Bill (CAB) पर अपना रिएक्शन दिया है। उनके इस पर कई लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

जब से नागरिक संशोधन बिल (CAB) पास हुआ है तब से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर राजनेता सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।

अदनान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है- "कैब बिल उन धर्म के लोगों के लिए है जिन्हें धर्मशासित देशों में प्रताड़ित किया जा रहा है। मुस्लिम लोगों को अपने धर्म के चलते पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में प्रताड़नाएं नहीं झेलनी पड़ रही हैं क्योंकि वे वहां बहुसंख्यक हैं। मुस्लिम समुदाय अब भी भारत की सिटिजनशिप के लिए अप्लाई कर सकता है। कानूनी तौर पर सभी का स्वागत है।"

अदनान ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा- "किसी देश को भारत के आंतरिक मामले पर कमेंट करने का हक नहीं है। उदाहरण के तौर पर, ये मेरा घर है और ये मेरी मर्जी है कि मैं किसे अंदर आने देता हूं। तुम्हारा ओपिनियन जरुरी नहीं है, ना ही तुम्हारी राय का स्वागत है और ना ही ये तुम्हारा बिजनेस है। आप अपनी चिंता कीजिए।" 

टॅग्स :अदनान सामी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअदनान सामी की पूर्व पत्नी का तलाक पर चौंकाने वाला दावा, कहा- "बेटे की हिरासत की लड़ाई ने..."

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तानी नागरिकता छोड़ने के मुद्दे पर बोले अदनान सामी- जल्द ही सबके सामने लाऊंगा सच्चाई

बॉलीवुड चुस्कीइंस्टाग्राम से सभी पोस्ट्स डिलीट करने का अदनान सामी ने बताया राज, फैंस के लिए कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीअदनान सामी ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट्स, वीडियो शेयर कर कहा अलविदा, फैंस ने कुछ यूं रिएक्ट

भारत'लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई', पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक की लहर, जानें किसने क्या कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?