लाइव न्यूज़ :

मंदिर दर्शन के दौरान एक्ट्रेस नयनतारा को आया गुस्सा, फैन्स के वीडियो बनाने पर भड़की

By अंजली चौहान | Updated: April 10, 2023 12:26 IST

एक्ट्रेस पंगुनी उथिरम के अवसर पर कुंभकोणम मंदिर पहुंची थी इस दौरान एक शख्स उनकी वीडियो बनाने की कोशिश करने लगा। मगर नयनतारा को ये पसंद नहीं आया।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस नयनतारा ने फैन को दी फोन तोड़ने की धमकी नयनतारा अपने पति के साथ मंदिर दर्शन करने पहुंची थी मंदिर दर्शन के दौरान शख्स ने एक्ट्रेस की वीडियो बनाने की कोशिश की

तमिल सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन के साथ हाल ही में मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी। उनके मंदिर दर्शन के दौरान कुछ ऐसा घटित हुआ जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, एक्ट्रेस पंगुनी उथिरम के अवसर पर कुंभकोणम मंदिर पहुंची थी इस दौरान एक शख्स उनकी वीडियो बनाने की कोशिश करने लगा। मगर नयनतारा को ये पसंद नहीं आया और उन्होंने शख्स को अपना गुस्सा दिखाते हुए उसका फोन तोड़ने की धमकी दी। 

नयनतारा ने फोन तोड़ने की दी धमकी 

अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नयनतारा काफी गु्स्से में नजर आ रही हैं। यह घटना कुंभकोणम मंदिर में प्रार्थना करने के बाद एक्ट्रेस अपने पति के साथ पैतृक मंदिर गए जहां घटना हुई थी।

जैसे ही जोड़े ने पूजा कि तो उनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी भीड़ में कुढ लोगों उनकी वीडियो बनाने में लग गए।

इस दौरान मौजूदा क्लिप में एक्ट्रेस कहती हुई दिखाई दे रही है कि अगर आपने एक बार और मेरा वीडियो बनाया तो मैं फोन तोड़ दूंगी। इस दौरान नयनतारा काफी गुस्से में थी और उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है। 

नयनतारा द्वारा प्रशंसक को चेतावनी देने के बाद, उनके एक कर्मचारी को वहां एकत्र हुए लोगों से फोन न निकालने का अनुरोध करते देखा जा सकता है। 

बता दें कि एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन ने पिछले साल 9 जून को चेन्नई में शादी कर ली थी। इस शादी समारोह में उनके परिवार के और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

हाल ही में ये कपल पेरेंट्स बना है। अपनी शादी के चार महीने बाद, विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वां लड़कों का स्वागत किया है। 

टॅग्स :साउथ सिनेमाफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल