लाइव न्यूज़ :

दुखद: दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का हुआ निधन, शाहरुख की मां का निभा चुकी हैं रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 19, 2020 08:18 IST

एक्ट्रेस किशोरी बलाल ने बेंगलुरु के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनकी निधन की जानकारी बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड और साउथ की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का निधन हो गया हैकिशोरी ने एक से एक नायाब फिल्मों में काम करके अपने अभिनय की छाप छोड़ी है

बॉलीवुड और साउथ की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का निधन हो गया है। किशोरी ने एक से एक नायाब फिल्मों में काम करके अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। किशोरी को एक्टर शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस में उनकी कावेरी अम्मा के रोल के लिए जाना जाता है। किशोरी बलाल लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

खबर के अनुसार एक्ट्रेस किशोरी बलाल ने  बेंगलुरु के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनकी निधन की जानकारी बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने दी है। एक्ट्रेस ने निधन की खबर से हर कोई दुख में है।

आशुतोष गोवारिकर ने ट्विटर पर किशोरी बलाल की कई तस्वीरें साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी है। किशोरी बलाल के श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'ह्रदयविदारक। किशोरी बलाल जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। किशोरी जी, आप अपने दयालु, गर्मजोशी और प्रेम से लबरेज़ व्यक्तित्व के लिए याद की जाएंगी। स्वदेस में आपकी कावेरी अम्मी वाली परफॉर्मेंस याद रहेगी। आप बहुत याद आएंगी। एक्ट्रेस के फिल्मी सफर की बात करें तो इसी शुरुआत सन् 1950 से हुई थी। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई क्षेत्रीय फिल्मों में भी शानदार योदगान दिया है।किशोरी बलाल ने शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस में शानदार काम किया था।  जिसके लिए उनको काफी पसंद भी किया गया था। उन्होंने फिल्म लफंगे परिंदे में भी काम किया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?