लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा के बाद अब उछला नया नाम, ये एक्ट्रेस बन सकती है आदिपुरुष की सीता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2020 09:05 IST

Open in App
ठळक मुद्दे'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' केडायरेक्टर ओम राऊत एक और फिल्म लेकर आ रहे हैंडायरेक्टर की आगामी मेगाबजट फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है

'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' केडायरेक्टर ओम राऊत एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। डायरेक्टर की आगामी मेगाबजट फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। खास बात ये है कि इस फिल्म केलीड एक्टर के तौर पर 'बाहुबली' अभिनेता प्रभास के नाम की घोषणा हो चुकी है।

साथ ही फिल्म के विलेन के रूप में सैफ अली खान फाइनल हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी हीरोइन तय नहीं हुई है पहले इस फिल्म की फीमेल लीड केलिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का नाम आया। फिर अनुष्का शर्मा का नाम उछला और अब कृति सनोन इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस केतौर पर टॉप दावेदार बताई जा रही हैं।

 कृति से पहले कियारा आडवाणी का नाम भी इसकेदावेदारों में बताया जा रहा था। अब एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कृति सनोन 'आदिपुरुष' की हीरोइन बन सकती हैं। वह सीता का किरदार निभा सकती हैं। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन यदि खबर सच साबित होती है, तो यह बड़ी परियोजना निश्चित रूप से कृति के स्टारडम को एक नए स्तर पर ले जाएगी।

 मौजूदा समय में कृति मराठी फिल्म 'मला आई व्हायचंय' के हिंदी रीमेक 'मिमी' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। बात करें 'आदिपुरुष' की तो, इसमें प्रभास का किरदार भगवान राम का होगा, जबकि सैफ अली खान लंकेश (रावण) की भूमिका निभाएंगे।

इस फिल्म की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।  अपने रोल में ढलने के लिए प्रभास ने अपने शरीर पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा वह तीरंदाजी भी सीख रहे हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

टॅग्स :प्रभासकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस