लाइव न्यूज़ :

हानिकारक प्रोडेक्ट का प्रचार करने वाले सितारों पर अक्षय कुमार ने साधा निशाना, दिया ये बड़ा बयान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2018 11:29 IST

अक्षय हमेशा से कहते हैं कि उनकी फिटनेस के पीछे उनके जीवन में संयम और एक हेल्दी लाइफस्टाइल है। वो बचपन से ऐसा करते आ रहे हैं, जिस कारण वो आज भी जवान लगते हैं। 

Open in App

मुंबई, 4 जून: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जाने जाते हैं। अक्षय हमेशा से कहते हैं कि उनकी फिटनेस के पीछे उनके जीवन में संयम और एक हेल्दी लाइफस्टाइल है। वो बचपन से ऐसा करते आ रहे हैं, जिस कारण वो आज भी जवान लगते हैं। 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच छाया अक्षय कुमार का ट्वीट, जानें क्या है माजरा?

हाल ही में खिलाड़ी कुमार  केंद्र सरकार की ‘स्वस्थ भारत’ पहल के तहत कैंसर रोधी उत्पाद ‘स्वर्ण साथी’ के एक कार्यक्रम में पहुंचे  थे, जहां बात करते हुए उन्होंने कहा कि दर्शकों को यह समझना चाहिए कि उन्हें अपने निजी जीवन में किस सेलेब्रिटी का अनुसरण करना है। अक्षय ने हानिकारक उत्पादों का प्रचार करने वाले कलाकारों पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। 

 इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मुझे लगता है फैंस को खुद समझना चाहिए कि वह इसको फॉलो करें किसको नहीं। किसी भी  हानिकारक प्रोडेक्ट का प्रचार करना गलत है। अक्षय ने कहा कि मैं अपने सभी सह-कलाकारों से निवेदन करता हूं कि ऐसी चीजों का वह प्रचार न करें क्योंकि लोग उन्हें देखकर इसकी ओर आकर्षिक होते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है लोगों तक मेरा मैसेज पहुंच जाएगा और वह इन उत्पादों से दूर रहेंगे। इतना ही नहीं सितारों के द्वारा हानिकारण प्रोडेक्ट का विज्ञापन करना भी वह गलत मानते हैं। 

यह भी पढ़ें: 'केसरी' की शूटिंग के दौरान घायल होने के बाद भी काम करते रहे अक्षय कुमार, जानें क्या है कारण?

उन्होंने कहा है कि मुझे इस बात को स्वीकार करने मे किसी प्रकार की परेशानी नहीं है कि मेरे कुछ साथी गलत संदेश दे रहे हैं, जो उन्हें नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि मुझे भी तंबाकू जैसे कई हानिकारण प्रोडेक्ट के एड मिलते हैं लेकिन मैं नहीं करता हूं क्योंकि मुझे ये करना गलत लगता है।  अक्षय की दो बड़ी फिल्में गोल्ड और रजनीकांत की ‘2.0’  इस साल पर्दे पर रिलीज होने वाली है। साथ ही वह केसरी की शूटिंग में भी बिजी हैं।

 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल