लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, जावेद अख्तर भी थे कार में मौजूद, ड्राइवर को भी आई गहरी चोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 17:04 IST

शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। शबाना आजमी जिस कार से यात्रा कर रही थीं वह ट्रक से टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना मुंबई से कभी 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई।शबाना को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई हैं। दुर्घटना के वक्त कार में शबाना के पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे। हालांकि जावेद अख्तर सुरक्षित हैं लेकिन ड्राइवर को भी गंभीर चोट लगी है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से कभी 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई।शबाना आजमी जिस कार से यात्रा कर रही थीं वह ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि शबाना को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर घटी।  शबाना मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी हैं। शबाना और जावेद दोनों ही लोग अपनी मुखरता के लिए पहचाने जाते हैं। सामाजिक मसलों पर अपनी राय रखते रहते हैं।शबाना आजमी ने नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शनों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील भी की थी।  बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने प्रदर्शन का समर्थन करते हुए गीतकार जावेद अख्तर के शेर भी पढ़े थे।

शबाना ने जो शेर पढ़ा था वह था- जो मुझको जिंदा जला रहे हैं वो बेखबर हैं कि मेरी जंजीर धीरे-धीरे पिघल रही है, मेरा कत्ल तो हो गया तुम्हारी गली में मेरे लहू से तुम्हारी दीवार गल रही है।

टॅग्स :शबाना आज़मीसड़क दुर्घटनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील