लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार और जॉन एब्राहम से डरे 'बाहुबली' प्रभास, बदल डाली 'साहो' की रिलीज डेट

By मेघना वर्मा | Updated: July 19, 2019 11:53 IST

साहो फिल्म के टीजर और मेकिंग वीडियो के साथ इसके गाने साइको संइया ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म को तीन भाषा हिंदी, तमिल और तेलगू में रिलीज किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभास की फिल्म साहो पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी।15 अगस्त के ही दिन अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन एब्राहम की बाटला हाउस भी रिलीज हो रही है।

बाहुबाली फेम एक्टर प्रभास साहो फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। प्रभास की ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मर अब मेकर्स ने इसकी डेट चेंज कर दी है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है। 

जारी किए गए नोट में ये बताया गया है कि साहो की फिल्म जो पहले 15 अगस्त को रिलीज की जाने वाली थी अब उसकी डेट चेंज कर दी गई है।वहीं अब ये फिल्म आगामी 30 अगस्त को रिलीज की जाएगी। एसएस राजमौली की फिल्म बाहुबली के बाद प्रभास की ये बॉलीवुड में पहली फिल्म हैं। जिसमें उनके साथ श्रद्धा दिखाई देंगी। 

क्या अक्षय कुमार और जॉन से डर गए मेकर्स

बता दें 15 अगस्त के दिन सिनेमा घरों में दो और बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन एब्राहम की बाटला हाउस। कयास लगाया जा रहा है कि मेकर्स शायद नहीं चाहते कि साहो फिल्म किसी भी बड़े स्टार की फिल्म से क्लैश हो। अगर साहो फिल्म 15 अगस्त पर रिलीज होती तो इससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ता। शायद इसीलिए फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन्ड कर दिया गया है। 

 

ये बताया है कारण

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन्ड करने का जो कारण बताया है वो ये है कि मेकर्स ऑडियंस तक बेहतरीन चीज पहुंचाना चाहते हैं। किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज या क्वालिटी के साथ समझौता नहीं करना चाहते। इसीलिए फिल्म को रिलीज करने का थोड़ा सा और समय मांग रहे हैं। 

तीन भाषा में रिलीज होगी फिल्म

साहो फिल्म के टीजर और मेकिंग वीडियो के साथ इसके गाने साइको संइया ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म को तीन भाषा हिंदी, तमिल और तेलगू में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, अरुण विजय, लाल पांडे जैसे दिग्गज कलाकार भी दिखाई देंगे। 

टॅग्स :प्रभासश्रद्धा कपूरअक्षय कुमारजॉन अब्राहम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?