लाइव न्यूज़ :

कई टीवी सीरियल में काम कर चुके एक्टर आशीष रॉय ICU में भर्ती, आर्थिक तंगी के चलते सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

By अमित कुमार | Updated: May 19, 2020 15:49 IST

एक्टर आशीष रॉय पिछले कुछ समय से बीमार हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्दे'ससुराल सिमर का' बनेगी अपनी बात, 'मेरे अंगने में', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' 'ब्योमकेश बख्शी', 'यस बॉस', 'बा बहू और बेबी' और 'आरंभ' जैसे सीरियल में काम कर आशीष ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। किडनियां खराब होने की वजह से उनके शरीर में पानी भर गया और उनके पैरों में सूजन आ गई।

कोरोना वायरस की वजह से देश इन दिनों कई कठिनाइयों से गुजर रहा है। ऐसे हालात में किसी दूसरी बीमारी वाले मरीज के लिए डॉक्टर को दिखाना आसान नहीं हैं। अस्पताल कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों से भरा पड़ा है। डॉक्टर्स भी अभी दूसरी बीमारियों को नजरअंदाज कर अपना पूरा फोकस कोरोना से निपटने में लगा रहे हैं। 

लॉकडाउन की वजह से पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऐसे में वहां काम करने वाले कामगार और एक्टर्स को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर आशीष रॉय पिछले कुछ समय से मुंबई के एक मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। आशीष की किडनियां खराब हो चुकी हैं।

किडनियां खराब होने की वजह से उनके शरीर में पानी भर गया और उनके पैरों में सूजन आ गई। ऐसी स्थिति में पहले तो उन्हें किसी अस्पताल में कोई डॉक्टर देखने को तैयार नहीं हुआ। जब एक डॉक्टर ने उन्हें देखा तो फिर तुरंत एडमिट होने की सलाह दी। लेकिन आशीष रॉय ने आर्थिक तंगी के चलते इलाज बीच में ही छोड़ दिया। हालांकि, फेसबुक पर उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। 

आशीष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि वो अभी डायलिसिस पर हैं और बहुत बीमार हैं। जबकि अपने दूसरे पोस्ट में एक्टर ने पैसों की मांग की हैं। आशीष कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। 'ससुराल सिमर का' बनेगी अपनी बात, 'मेरे अंगने में', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' 'ब्योमकेश बख्शी', 'यस बॉस', 'बा बहू और बेबी' और 'आरंभ' जैसे सीरियल में काम कर आशीष ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!