लाइव न्यूज़ :

फैंस के लिए खुशखबरी, एमी पुरस्कार के लिए नामित किए गए अभिनेता अर्जुन माथुर और वेब श्रंखला 'दिल्ली क्राइम’

By भाषा | Updated: September 25, 2020 15:47 IST

फिल्म निर्माता रंगिता प्रीतीश नंदी की 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' को सर्वश्रेष्ठ हास्य की श्रेणी में नामित किया गया है। ‘मेड इन हेवन’ के अभिनेता माथुर को सर्वश्रेष्ठ अभिनय की श्रेणी में नामित किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स ऐंड साइंसेज'' ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा कीभारतीय मूल के कनाडाई निर्देशक रिची मेहता की वेब श्रंखला ''दिल्ली क्राइम'' 2012 के दिल्ली सामूहिक बलात्कार-हत्याकांड पर आधारित है

 नेटफ्लिक्स की श्रृंखला 'दिल्ली क्राइम', एमेजॉन प्राइम वीडियो की 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' और 'मेड इन हेवन' के कलाकार अर्जुन माथुर को वर्ष 2020 के अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। ''इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स ऐंड साइंसेज'' ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

भारतीय मूल के कनाडाई निर्देशक रिची मेहता की वेब श्रंखला ''दिल्ली क्राइम'' 2012 के दिल्ली सामूहिक बलात्कार-हत्याकांड पर आधारित है, जिसके बाद हुए देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के बाद भारत में बलात्कार संबंधी कानूनों में बदलाव हुआ। इस शो को ''बेस्ट ड्रामा सीरीज'' की श्रेणी में नामित किया गया है।

दिल्ली क्राइम के अभिनेता आदिल हुसैन ने इस घोषणा पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया, '' मुझे अभी-अभी पता चला कि दिल्ली क्राइम, जिसका हिस्सा मैं भी हूं, एमी पुरस्कार की बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए नामांकित हुई है।'' वहीं, फिल्म निर्माता रंगिता प्रीतीश नंदी की 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' को सर्वश्रेष्ठ हास्य की श्रेणी में नामित किया गया है। ‘मेड इन हेवन’ के अभिनेता माथुर को सर्वश्रेष्ठ अभिनय की श्रेणी में नामित किया गया है। 

टॅग्स :वेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस