लाइव न्यूज़ :

नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी को अभिनय की सीख देने वाले रोशन तनेजा का निधन

By भाषा | Updated: May 11, 2019 16:24 IST

Open in App

कई जानी-मानी फिल्म हस्तियों को अभिनय के गुर सिखाने वाले ‘अभिनय गुरु’ रोशन तनेजा का शुक्रवार की रात लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि तनेजा का निधन उनके आवास पर सोते समय हो गया। वह अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थे। तनेजा का अंतिम संस्कार शनिवार की शाम साढ़े चार बजे सांताक्रूज में किया जायेगा।

तनेजा पुणे में भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) में अभिनय विभाग के पूर्व प्रमुख थे। इसके बाद उन्होंने यहां अपने ‘रोशन तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग’की शुरूआत की। उन्होंने शबाना आजमी, ओम पुरी,नसीरुद्दीन शाह, रणबीर कपूर, अनिल कपूर, राकेश बेदी जैसे कई जाने-माने कलाकारों को अभिनय के गुर सिखाये थे।

आजमी ने ट्विटर पर अपने शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, ‘‘पिछली देर रात एक दुखद खबर आई कि रोशन तनेजा का निधन हो गया है। वह एफटीआईआई में मेरे गुरु थे और केवल वही एक ऐसे व्यक्ति थे जिनके मैंने पैर छुएं है। दीदी और परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

आरआईपी तनेजा सर।’’ बेदी ने भी तनेजा को याद किया और तनेजा के साथ अपनी एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे लिए बहुत ही दुखद दिन है। मेरे गुरु श्री रोशन तनेजा का कल निधन हो गया। आरआईपी।’’ 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!