लाइव न्यूज़ :

जब लगभग सड़क पर आ गया था आमिर खान का परिवार, याद कर बोले- उन्हें नहीं पता था बिजनेस कैसे होता है

By अनिल शर्मा | Updated: June 16, 2021 14:05 IST

लगान अभिनेता ने कहा कि उनके पिता लगभग दिवालिया हो चुके थे और एक समय में भारी वित्तीय संकट के कारण परिवार लगभग सड़क पर था। इस दौरान आमिर खान ने अपनी मां को भी याद किया

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान ने कहा है कि उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा फिल्म निर्माता थेउन्होंने कभी पैसा नहीं कमाया, और उनके पिता दिवालिया होने के करीब थे

आमिर खान स्टारर फिल्म लगान को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म से जुड़ा हरकोई जश्न मना रहा है। वहीं आमिर खान ने अपने पुराने दिनों को याद किया है जब उनका परिवार लगभग सड़क पर आ चुका था। आमिर खान ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वह क्यों कभी फिल्म निर्माता हीं बनना चाहते थे।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए आमिर खान ने कहा है कि उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा फिल्म निर्माता थे, लेकिन उन्होंने कभी पैसा नहीं कमाया, और उनके पिता दिवालिया होने के करीब थे।

हिंदुस्तान टाइम्स ने आमिर खान के हवाले से बताया, मेरे पिता बहुत उत्साही और अच्छे निर्माता थे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि व्यापार कैसे करना है, इसलिए उन्होंने कभी कोई पैसा नहीं कमाया, बल्कि उनके पास केवल वित्तीय समस्याएं थीं और वे बहुत कर्ज में थे।

लगान अभिनेता ने कहा कि उनके पिता लगभग दिवालिया हो चुके थे और एक समय में भारी वित्तीय संकट के कारण परिवार लगभग सड़क पर था। इस दौरान आमिर खान ने अपनी मां को भी याद किया और कहा उन्होंने अपने पिता को वित्तीय संकट के कारण 40 साल की उम्र में अपने स्नातक प्रमाणपत्र की खोज करते हुए देखा था।

आमिर ने कहा कि यही कारण है कि वह कभी भी अपने पिता की तरह निर्माता नहीं बनना चाहते थे और 'दुर्घटना' से लगान बना रहे थे। 15 जून 2001 को रिलीज़ हुई आमिर खान की पहली फिल्म लगान ने बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!