लाइव न्यूज़ :

आमिर खान व इस साउथ के एक्टर ने कोरोना वायरस के बीच किया पीएम केयर फंड में दान, दिहाड़ी मजदूरों के लिए भी बढ़ाए मदद के हाथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 8, 2020 08:55 IST

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में शाहरुख और सलमान के बाद अब आमिर खान भी आगे आए हैं। उन्होंने पीएम-केयर्स फंड, सीएम राहत कोष और दिहाड़ी मजदूरों के लिए दान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा हैभारत में तेजी से इस संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे हैं

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। भारत में तेजी से इस संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे  हैं। भारत में इस महामारी के चलते 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है।पीएम ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पीएम-केयर्स फंड भी शुरू किया गया। ऐसे में लोगों की मदद के लिए सेलेब्स आगे हैं। मनोरंजन जगह के सभी सेलेब्स अपनी अपनी तरह से मदद कर रहे हैं।

शाहरुख, सलमान अक्षय के बाद अब दान करने की लिस्ट में आमिर खान का भी नाम शामिल हो गया है। आमिर खान ने  उन्होंने भी पीएम-केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान किया है। इसके अलावा आमिर के फिल्म लाल सिंह चड्ढा के दैनिक मजदूरों की भी सहायता करेंगे। 

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, आमिर खान ने पीएम-केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है। साथ ही वे अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के दैनिक मजदूरी वाले वर्कर्स की मदद के लिए भी आगे आए हैं।

वहीं, साउथ के सुपरस्टार थाला अजीत ने प्रधानमंत्री केयर फंड और सीएम रिलीफ फंड (CM Relief Fund) में 50-50 लाख रुपये की बड़ी धनराशि दान दी है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन में 25 लाख रुपये की डोनेशन देने का फैसला किया है। रमेश बाला (Ramesh Bala) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस