लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ का बड़ा खुलासा: घर की औरतों पर हाथ उठाते थे एक्टर के भाई, मुझे भी मारा था थप्पड़

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 16, 2020 06:20 IST

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। नवाज की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे तलाक की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया का कहना है कि नवाज का एक भाई अयाज अपनी पत्नी की पिटाई करता है।आलिया सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि नवाजुद्दीन के भाई ने उन्हें थप्पड़ मारा था।एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया का कहना है कि नवाज के 2-3 भाई बिल्कुल मेंटल किस्म के हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घरेलू मैटर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ समय से पत्नी के साथ उनकी अनबन चल रही है, जो कोर्ट की दहलीज पर पहुंच गई है। पत्नी आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन और उनके परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की नोटिस भेजी है। नवाजुद्दीन ने भी इसका जवाब दे दिया है। 

दोनों में जारी इस खींचतान के बीच पत्नी आलिया सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि नवाजुद्दीन के भाई ने उन्हें थप्पड़ मारा था। इससे पहले आलिया अपने पति नवाजुद्दीन के कई लड़कियों से संबंधों का खुलासा कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नवाज बच्चों पर ध्यान नहीं देते थे, उनका रवैया बेहद खराब था और मारपीट भी करते थे। अब उन्होंने नवाजुद्दीन के भाइयों पर निशाना साधा। 

नवाज के 2-3 भाई बिल्कुल मेंटल किस्म 

एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया का कहना है कि नवाज के 2-3 भाई बिल्कुल मेंटल किस्म के हैं। उनके पास दिमाग नहीं है और जिस माहौल में वे पले-बढ़े हैं, उसमें वे ऐसे बन गए हैं। उनके परिवार में औरतों की कोई इज्जत नहीं होती। वे जब चाहते हैं औरतों के साथ मारपीट करते हैं। नवाज का एक भाई अयाज अपनी पत्नी की पिटाई करता है।

घरेलू हिंसा के खिलाफ आलिया ने उठाई थी आवाज 

आलिया ने कहा, ''अयाज मुझे भी पीटना चाहता था। एक बार तो उन्होंने थप्पड़ भी मार दिया था। मैंने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई थी। नवाज के साथ दिक्कत ये है कि वह हमेशा गलत का साथ देते हैं।'' आलिया बताती हैं कि उनकी प्रेग्‍नेंसी के समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी उन्हें छोड़ अपनी गर्लफ्रेंड से बातें किया करते थे। आलिया ने आगे कहा, 'मुझे अच्छी तरह याद है कि जब हम डेटिंग कर रहे थे और शादी करने जा रहे थे, नवाज किसी और के साथ पहले से ही रिलेशनशिप में थे। हमारी काफी लड़ाई पहले भी होती थी और शादी के बाद भी।'

टॅग्स :नवाजुद्दीन सिद्दीकीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!