लाइव न्यूज़ :

65वें नेशनल फिल्म अवार्ड के 60 विजेताओं ने किया सरकार के फैसला का विरोध, श्रीदेवी का पुरस्कार लेने पहुंचे जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 3, 2018 15:12 IST

तीन मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार देंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 03 मई: 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से ठीक पहले इसे पाने वाले 60 लोगों ने पत्र लिखकर समारोह का विरोध करने का ऐलान किया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार राष्ट्रपति प्रदान करते हैं। इस साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केवल 11 पुरस्कार विजेताओं को ही अपने हाथों से पुरस्कार देंगे। पुरस्कार पाने वाले इन 60 लोगों ने इस फैसले पर दुख जताते हुए डॉयरेक्टोरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल, राष्ट्रपति कार्यालय और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर इस फैसले को "निराशाजनक" बताया है।

इन सभी पुरस्कार विजेताओं ने पत्र में लिखा है अगर उनकी शिकायत पर विचार नहीं किया गया तो वो समारोह का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। इस लेटर में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं ने लिखा है कि वो नहीं चाहते कि वो समारोह का बहिष्कार करें लेकिन उनके पास और कोई विकल्प नहीं है। लेटर में कहा गया है कि पुरस्कार विजेता उम्मीद करते हैं कि सरकार उनकी माँग पर ध्यान देगी। तीन मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में शाम साढ़े पाँच बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार देंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार 11 विजेताओं को राष्ट्रपति पुरस्कार देंगे और बाकी विजेताओं को सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर पुरस्कार देंगे। 

 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यवर्धन राठौर, सूचना एवं प्रसारण सचिव नरेंद्र कुमार सिन्हा शामिल होंगे। 300 से ज्यादा फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे। भारत की सभी प्रमुख भाषाओं की फिल्मों को अवार्ड मिलता है। राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को बेस्ट हिन्दी फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। 

आखिर क्यों, मौत के इतने दिन बाद वायरल हो रहे हैं श्रीदेवी के ये दो वीडियो? देखिये यहाँ

दूसरी तरफ जिन लोगों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने है वो बुधवार (दो मई) से ही राष्ट्रीय राजधानी में आने लगे हैं। गुरुवार(तीन मई) को समारोह के अभ्यास कार्यक्रम में स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी दिल्ली पहुँचे और अभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रीदेवी को मरणोपरांत उनकी फिल्म मॉम में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। श्रीदेवी को मिलने वाला यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार होगा। श्रीदेवी की फ़रवरी में दुबई के एक होटल में दुर्घटनावश मौत हो गयी थी। मॉम श्रीदेवी की 300वीं फिल्म थी। 

 यहाँ देखें 65वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 पाने वाले विजेताओं की पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018: निधन के बाद श्रीदेवी को 'मॉम' के लिए मिला पहला नेशनल अवार्ड

विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादासाहब फाल्के अवार्ड दिया जाएगा। श्रीदेवी की तरह विनोद खन्ना के परिजन भी अवार्ड लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस साल के विजेताओं का फैसला करने वाली जूरी के प्रमुख निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर थे। शेखर कपूर बैंडिट क्वीन, मासूम, मिस्टर इंडिया और एलिजाबेथ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

 

टॅग्स :नेशनल फ़िल्म अवार्ड्सश्रीदेवीरामनाथ कोविंदजाह्ववी कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम