लाइव न्यूज़ :

वेब सीरीज के वो 5 कलाकार जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से इंटरनेट पर लगा दी आग

By मेघना वर्मा | Updated: January 16, 2019 14:37 IST

अगर आपने अडलटिंग सीरीज देखी है तो रे का कैरेक्टर जरूर याद होगा। ह्यूमर, इमोशन इन सभी की भरमार है रे में। लोग बस उसका एक्सप्रेशन देखकर ही उसकी ओर अट्रैक्ट हो जाते हैं।

Open in App

आज के इंटरनेट के दौर में सबसे ज्यादा किसी चीज की चर्चा है तो वो दो ही चीज हैं एक 2019 में आने वाला चुनाव और दूसरा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाली अगली वेब सीरीज। इंटरेस्टिंग स्टोरी और बेस्ट डायरेक्शन के साथ वेब सीरीज का लोगों पर बुखार चढ़ गया है। लोग जितना इन्हें पसंद कर रहे हैं वेब सीरीज का बाजार उतना ही गर्म होता जा रहा है। इन वेब सीरीज से कुछ ऐसे कलाकार सामने आए हैं जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का ना सिर्फ दिल जीता बल्कि इंटरनेट के सनसेशन बन गए। 

1. रसिका दुग्गल, मिर्जापुर

नेटफ्लिक्स पर आई मिर्जापुर के पहले सीजन ने धूम मचा दी। मिर्जापुर शहर के रहने वाले कालीन भईया की कहानी लोगों के दिल को भा गई। बेसब्री से लोग अब मिर्जापुर के सेकेंड सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस सीरिज के लीड कैरेक्टर कालीन भईया की वाइफ का किरदार निभाने वाली बीना यानी रसिका दुग्गल ने पावरफुल फीमेल कैरेक्टर्स के रूप में उभर कर आयी हैं। उनका रोल बड़े ही छोटा हो मगर उन्होंने अपनी जान लगा दी है। 

2. जितेन्द्र जोशी, सेक्रेड गेम्स

2018 में आई सेक्रेड गेम्स की भी काफी चर्चा रही। नवाजुद्दीन सिद्दकी और सैफ अली खान की इस वेब सीरीज में मुंबई के अंडरवर्ल्ड की स्टोरी दिखाई गई है। पुलिस के किरदार में उस वक्त सभी दुखी हो गए जब काटेकर मारा गया। इस रोल को निभाने वाले जितेन्द्र जोशी अपनी अदायगी से सबका मन मोह ले गए। उन्होंने अपनी मौजूदगी से लोगों को ना सिर्फ इमोशनल किया बल्कि कुछ कॉमेडी करके लोगों को हंसाया भी।

3. यशस्वी दयामा, अडलटिंग

अगर आपने अडलटिंग सीरीज देखी है तो रे का कैरेक्टर जरूर याद होगा। हर उस इंसान को इंस्पायर करने वाली रे जो जिंदगी से नफरत करता है उसे रे जिंदगी का असली मतलब बताती है। ह्यूमर, इमोशन इन सभी की भरमार है रे में। लोग बस उसका एक्सप्रेशन देखकर ही उसकी ओर अट्रैक्ट हो जाते हैं। रे यानी यशस्वी दयामा ने अपनी एक्टिंग से बहुत बार लोगों को रुलाया भी। 

4. रित्विक साहोर, फ्लेम्स

इस वेब सीरीज ने वैसे भी हमारे चाइल्ड हुड की याद दिला दी। बस उसमें और मासूमियत भरने का काम किया रित्विक ने। बचपन के पहले प्यार को देखना उससे बातें करने की कोशिश करना ये सभी चीजें आपके  अंदर कहीं ना कहीं रोमांस और रोमांच दोनों पैदा कर देंगी। 

5. वीर राजवंत सिंह, द री-यूनियन

कॉलेज के पुराने दोस्तों के री-यूनियन की इस स्टोरी में वीर राजवंद सिंह ने एक स्टैंडअप कॉमिक का रोल प्ले किया है। इमोशनली या कॉमेडी करके वीर ने सबका दिल जीत लिया। नेचुरल एक्टिंग और परफेक्ट टाइमिंग से उन्होंने लोगों को भी खुश कर दिया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस