लाइव न्यूज़ :

एक्टर कमल हासन की फिल्म 'इंडियर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत, 10 घायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 20, 2020 10:37 IST

कमाल हासन ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने बहुत सारे हादसे देखे हैं लेकिन आज जो हादसा हुआ वह सबसे खतरनाक था। मैंने अपने तीन सहयोगियों को खो दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के जरिए अपनी छाप छोड़ने वाले कमल हसन की सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन लोग मर गए हैं और 10 घायल हो चुके हैं

साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के जरिए अपनी छाप छोड़ने वाले कमल हसन की सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन लोग मर गए हैं और 10 घायल हो चुके हैं। ये हादसा कमल हासन की आने वाली फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर चेन्नई में हुआ है।

खबर के अनुसार ये हादसा उस समय हुआ है जब फिल्म के सेट पर निर्माण काम काम चल रहा था। उसी समय अचानक से क्रेन गिर गई और हादसा हो गया है। इस हादसे हर कोई सक्ते में है।हादसे को लेकर खुद कमाल हासन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।

कमाल हासन ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने बहुत सारे हादसे देखे हैं लेकिन आज जो हादसा हुआ वह सबसे खतरनाक था। मैंने अपने तीन सहयोगियों को खो दिया। उनके परिवार के सदस्यों का संकट मेरे अपने दर्द से कई गुना ज्यादा है। इस हादसे से लिए मैंने दुख और संवेदना जाहिर करता हूं।' फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर ये हादसा बुधवार देर रात को हुआ।

इस भयंकर हादसे में  मधु (डायरेक्टर शंकर के पर्सनल डायरेक्टर), कृष्णा (असिस्टेंट डायरेक्टर) और एक स्टाफर चंद्रन की मौत हो गई है। वहीं घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों को इलाज चल रहा है। हादसे के पता चलने पर कमाल हासन तुरंत 'इंडियन 2' के सेट पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचने में मदद की।  इंडिया टुडे की खबर के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक क्रू सदस्य क्रेन के ऊपर लाइट सेट कर रहा था और वह गिर गया था। डायरेक्टर शंकर घटनास्थल के बिल्कुल नजदीक काम कर रहे थे, लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

टॅग्स :कमल हासन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकमल हासन ने तमिलनाडु से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया

बॉलीवुड चुस्कीकमल हासन ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को लिखा पत्र, फिल्म 'ठग लाइफ' के कर्नाटक में रिलीज पर लगी रोक

बॉलीवुड चुस्कीकमल हासन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कन्नड़-तमिल भाषा विवाद को लेकर फंसे एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीKamal Haasan: राज्यसभा जाएंगे कमल हासन?, इस दल ने दिया टिकट, तमिलनाडु में 6 सीट पर चुनाव

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?