लाइव न्यूज़ :

करोड़ों फूंक कर तमाशा भी नहीं दिखा पाईं बड़े स्टारों की ये फिल्में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 22, 2017 13:17 IST

शाहरुख ये लेकर रणबीर कपूर की फिल्मों ने इस साल विफलता मुंह देखा। आइए हम आपको बतातें हैं कौन सी वो बड़ी फिल्में हैं जिनके हाथ इस साल निराशा लगी।

Open in App

साल 2017 बॉलीवुड के लिए काफी खट्टा-मीठा रहा है। इस साल कुछ फिल्मों ने सफलता के झंडे गाड़े तो कुछ पर्दे पर धराशायी हो गईं। कई बड़े बैनर और बड़े बजट की फिल्में पर्दे पर फैंस के लिए आईं, जिनसे फैंस को उम्मीद थीं कि ये उनका जमकर मनोरंजन करेंगी। हालांकि हुआ सभी लोगों की उम्मीदों के एकदम विपरीत। जी हां, एक के बाद एक बड़ी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी होने लगीं और ट्रेड की उत्सुकता, धीरे-धीरे उदासी में बदली। कई बड़े स्टार को बड़े बजट के साथ बनाई गईं फिल्में पर्दे पर दर्शकों को ऊबऊ लगीं। शाहरुख ये लेकर रणबीर कपूर की फिल्मों ने इस साल विफलता मुंह देखा। आइए हम आपको बतातें हैं कौन सी वो बड़ी फिल्में हैं जिनके हाथ इस साल निराशा लगी।

रंगून

इस विफलता की शुरुआत  24 फरवरी 2017 को रिलीज रंगून से हुई। 80 करोड़ के बजट में बनाकर तैयार इस फिल्म में शाहिद कपूर, कंगना रनौत और सैफ अली खान जैसे कलाकार थे। फिल्म के प्रोमो को दर्शकों से जमकर सराहना मिली, लेकिन जब फिल्में पर्दे पर आई तो फैंस ने इसको नकार दिया। इस कारण ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 20.68 करोड़ का कारोबार ही कर पाई।

ट्यूबलाइट

हर साल ईद पर सलमान खान की फिल्म का फैंस को जमकर इंतजार रहता है। यह साल भी इससे इससे अधूता नहीं था। सलमान के फैंस में फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर खूब उत्साह था लेकिन फिल्म रिलीज होते ही यह सारा उत्साह धराशाही सा हो गया। फिल्म की कहानी को फैंस के कमजोर करार दिया। 145 करोड़ में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 119.26 करोड़ का कारोबार ही कर पायी।

जग्गा जासूस

फिल्म 'बर्फी' के बाद अनुराग बसु और रणबीर कपूर ने फिल्म 'जग्गा जासूस' को एक साथ लाए। क्योंकि यह अपनी तरह की पहली भारतीय फिल्म थी, तो लोगों को इससे काफी उम्मीदें थीं। इस फिल्म को बनने में जितना समय लगा उतना ही इसके रिलीज में भी टाइम लगा। फिल्म के मेकर्स ने आखिरकार इसे 14 जुलाई 2017 को रिलीज किया, लेकिन फैंस को बड़े स्टार की ये फिल्म पसंद नहीं आई। करीब 120 करोड़  में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 54.16 करोड़ का ही कारोबार कर पाई।

राब्ता

यह फिल्म साउथ की फिल्म मगधीरा का रीमेक मानी जा रही थी। फिल्म में सुशांत सिंह और कृति सेनन पहली बार एक साथ पर्दे पर आए। पुनर्जन्म पर बनी इस फिल्म को भी फैंसे से बन निराशा ही मिली। 60 करोड़ का बजट में बनी ये फिल्म मात्र 25.67 करोड़ का कारोबार सिनेमाघरों में कर पाई।

जब हैरी मेट सेजल

बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान खान को इस साल पर्दे पर निराशा हाथ लगी। अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' से फैंस काफी उम्मीदें थी जो फिल्म के रिलीज के बाद कहीं खो गईं।  90 करोड़  में बनकर तैयार हुई 'जब हैरी मेट सेजल' 64.33 करोड़ का कारोबार ही कर पाई। फिल्म के म्यूजिक को तो खासा पसंद किया गया, लेकिन कमजोर कहानी के कारण फिल्म पहले ही हफ्ते में कहीं खो गई।

टॅग्स :बॉलीवुडफिल्मरंगूनजब हैरी मेट सेजलट्यूबलाइटराब्ताजग्गा जासूसइयर एंडर 2017
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई