लाइव न्यूज़ :

2.0 का टीज़र देखकर भड़के अक्षय कुमार के फैन्स, सुनाई खरी-खोटी

By विवेक कुमार | Updated: September 13, 2018 17:03 IST

'2.0' teaser reaction of Akshay Kumar's fans: रोबोट की सिक्वल 2.0 इस साल 29 नवंबर को रिलीज होगा। फिल्म को लिखा शंकर, जयमोहन, लक्ष्मी, सरवन कुमार ने है। जबकि हिन्दी के डायलॉग अब्बा टायरवाला ने लिखा है।

Open in App

मुंबई, 13 सितम्बर: रजनीकांत और अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म '2.0' का टीज़र गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि किस तरह से हजारों मोबाइल हवा में उड़ जाते हैं और एक खतरनाक पक्षी का रूप ले लेते हैं जिसके बाद रोबोट चिट्टी की एंट्री होती है। टीज़र वीडियो में चिट्टी विलेन अक्षय कुमार से लड़ते हुए नजर आता है। वहीं इस टीजर में अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना है। जो रोमांचित करता है। 

इस पूरे टीज़र में अक्षय कुमार सिर्फ एक बार नजर आते हैं। जिसे लेकर उनके फैन्स ने अपना रिएक्शन दिया है। फैंस का कहना है कि टीजर में अक्षय कुमार को बहुत कम जगह मिली है और जो कि दुखी करने वाला है। अक्षय का रोल भी दमदार नहीं दिख रहा है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, '2.0' का टीजर देखकर लगा, रजनीकांत एक रोबोट बने हैं जबकि अक्षय कुमार एक मोबाइल चोर'

वहीं एक यूजर ने कहा कि आखिर क्यों इस पूरे टीज़र में अक्षय का रोल इतना कम है। उनका एक भी डायलॉग नही है।

एक यूजर ने लिखा, 'एक तो मेरे अक्षय कुमार को काला सफेद कौआ सा बना दिया। ऊपर से ये क्या मजाक था।'

वही एक यूजर ने इस फिल्म के टीज़र की तुलना महाभारत के युद्ध और चक्र से कर दी है।    

रोबोट की सिक्वल 2.0 इस साल 29 नवंबर को रिलीज होगी। रजनीकांत, अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में एमी जैक्‍शन, सुधांशु पांडेय, आदिल हुसैन, रियाज खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लिखा शंकर, जयमोहन, लक्ष्मी, सरवन कुमार ने है। जबकि हिन्दी के डायलॉग अब्बा टायरवाला ने लिखा है।

टॅग्स :अक्षय कुमाररजनीकांत2.0
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस