लाइव न्यूज़ :

डिप्रेशन ने ली एक और जान, अब TIKTOK पर धूम मचाने वाली 18 साल की लड़की ने किया आत्महत्या

By अमित कुमार | Updated: July 6, 2020 14:06 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से डिप्रेश के कारण कई लोगों की सुसाइड की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने आत्महत्या कर सबको हैरान कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे18 साल की यह लड़की दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दो-तीन महीनों से यह लड़की डिप्रेशन में थी।पुलिस महज 18 साल की उम्र में आत्महत्या करने के पीछे की वजह को तलाश करने की कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर टिकटॉक वीडियो से धूम मचाने वाली एक लड़की का आत्महत्या का मामला सामने आया है। 18 साल की यह लड़की दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दो-तीन महीनों से यह लड़की डिप्रेशन में थी। हालांकि, सुसाइड की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। 

छात्रा के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लड़की के रूम से उसके कजन को बॉडी मिली। कहा जा रहा है कि टिकटॉक के बैन होने के कारण वह काफी परेशान थी। टिकटॉक स्टार की आत्महत्या की जांच-पड़ताल दिल्ली पुलिस कर रही है। पुलिस महज 18 साल की उम्र में आत्महत्या करने के पीछे की वजह को तलाश करने की कोशिश कर रही है।

कुछ दिन पहले ही टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने लगाया था मौत को गले

इससे पहले टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने सुसाइड कर लिया था। वह सिर्फ 16 साल की थी। पुलिस ने इस मामले को सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से भी जोड़कर देखने की कोशिश की। लेकिन सुशांत की आत्महत्या से सिया कक्कड़ की मौत का कोई लिंक सामने नहीं आया। पुलिस ने एक्ट्रेस के सेलफोन को आगे जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिया डिप्रेशन में थीं। 

TikTok पर लाइक न मिलने से परेशान युवक ने किया था सुसाइड

कुछ महीने पहले टिक-टॉक वीडियो पर लाइक न मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के एक गांव में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया था कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में चांद मस्जिद के पास रहने वाला इकबाल (18 वर्ष) टिक- टॉक वीडियो बनाकर उन्हें अपलोड किया करता था। कुछ दिनों से उसकी टिक-टॉक वीडियो को लाइक नहीं मिलने से वह काफी परेशान था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतटिक टॉकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!