लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का कॉलमः संयुक्त राष्ट्र में मोदी और इमरान

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 30, 2019 05:31 IST

मोदी ने एक बार भी कश्मीर या पाकिस्तान का नाम तक नहीं लिया, जैसे कि कश्मीर में कुछ हुआ ही नहीं है लेकिन इमरान ने कश्मीर का नाम 25 बार लिया और भारत का 17 बार!

Open in App

संयुक्त राष्ट्र महासभा में नरेंद्र मोदी और इमरान खान के भाषण हो गए. मोदी सिर्फ 17 मिनट बोले और इमरान लगभग 50 मिनट खींच ले गए. यह खुशी की बात है कि उस विश्व-सभा में दोनों के बीच कोई वाक्युद्ध नहीं हुआ. मोदी ने अपनी बात कही और इमरान ने अपनी! मोदी ने एक बार भी कश्मीर या पाकिस्तान का नाम तक नहीं लिया, जैसे कि कश्मीर में कुछ हुआ ही नहीं है लेकिन इमरान ने कश्मीर का नाम 25 बार लिया और भारत का 17 बार! क्यों नहीं लेते, वे इतनी बार? किस पाकिस्तानी प्रधानमंत्नी के सामने कश्मीर इतनी बड़ी चुनौती बनकर कभी खड़ा हुआ?

इमरान खान की बदकिस्मती है कि वे पहली बार प्रधानमंत्नी बने और सिर मुंडाते ही ओले पड़ गए. उनकी अपनी राजनीति खटाई में पड़ गई. कई पाकिस्तानी अखबार और टीवी चैनल उनका मजाक उड़ा रहे हैं. उनके विरोधी उनकी पस्त हालत का मजा ले रहे हैं. खुद इमरान घबराए से लग रहे हैं. वे विदेशियों के सामने ऐसी-ऐसी बातें बोल पड़ते हैं, जो कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्नी कभी नहीं बोलना चाहेगा. उन्होंने यह कहने में कोई संकोच नहीं किया कि कश्मीर के सवाल पर दुनिया के देशों ने उनका साथ नहीं दिया. 

उन्होंने कह दिया कि पाकिस्तान में 30 हजार से ज्यादा आतंकवादी सक्रि य हैं. उन्होंने यह भी कह डाला कि ओसामा बिन लादेन के मामले में अमेरिका से सहयोग करके पाकिस्तान ने भूल की. अलकायदा के आतंकियों को पाकिस्तानी फौज प्रशिक्षण दे रही थी. उन्हें यह कहते भी कोई हिचक नहीं हुई कि यदि युद्ध हुआ तो पाकिस्तान को भारत हरा देगा. जहां तक कश्मीर का सवाल है, धारा 370 और 35ए की वापसी के बारे में इमरान या किसी नेता या किसी देश ने एक शब्द भी नहीं कहा. 

यानी वह कोई मुद्दा ही नहीं है. अब सिर्फ एक ही मुद्दा है. वह यह कि कश्मीरियों पर से प्रतिबंध कब हटेंगे? खुद सरकार भी रोजाना दिलासा दे रही है. वह नहीं चाहती कि प्रतिबंध अचानक हटें और बेचारे निदरेष कश्मीरी भाई-बहनों का खून बहने लगे. यदि इमरान, जैसा कि उन्होंने पहले वादा किया था, आतंकवाद के खिलाफ ईमानदारी से अभियान चलाएं और अपनी फौज को भी अपने साथ ले लें तो एक नए दक्षिण एशिया का सूत्नपात हो सकता है.  

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी

भारतममता बनर्जी बोलीं, INDIA गठबंधन साथ है, अब मैं 'आजाद पंछी' हूं

भारतममता बनर्जी का बड़ा आरोप, 'वोट चोरी हुई', EVM और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने