लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: ब्रिटेन की राजनीति में मची है उथल-पुथल, अगले 8 दिन में लंदन को मिलेगा नया पीएम

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 22, 2022 15:28 IST

आपको बता दें कि ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की लंगड़ाती हुई अर्थव्यवस्था को अपने पांव पर खड़े करने की जो घोषणा की थी, उसका मूल आधार था- टैक्स में भारी कटौती। ऐसे में बड़े-बड़े पूंजीपति तो इस टैक्स-कटौती से खुश हुए थे लेकिन आम लोग परेशान होने लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की राजनीति में आजकल जबरदस्त उथल-पुथल चल रहा है। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन के पीएम की दावेदारी और भी बढ़ गई है। ऐसे में अगले आठ दिनों में ब्रिटेन को नया पीएम मिलने वाला है।

लंदन:ब्रिटेन में आजकल कुछ ऐसा हो रहा है, जो दुनिया में किसी भी लोकतंत्र में कभी नहीं हुआ. तीन माह में ही लंदन में तीन प्रधानमंत्री आ जाएं, ऐसा पहली बार होगा. अभी डेढ़ महीना ही हुआ है लिज ट्रस को प्रधानमंत्री बने हुए और उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया. 

उनके पहले बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. उनके कई मंत्रियों ने बगावत कर दी थी. उनके खिलाफ उन्होंने बयान देने शुरू कर दिए थे और एक के बाद एक उनके इस्तीफों की झड़ी लगने लगी थी.

भारतीय मूल के ऋषि सुनक भी उठे थे चुनाव में 

जॉनसन को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर उनकी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने नहीं, ब्रिटेन की जनता ने आम चुनाव जिताकर बिठाया था. लेकिन लिज ट्रस को पार्टी के सांसदों ने चुनकर बिठा दिया था. उनकी टक्कर में जो उम्मीदवार थे, वे भारतीय मूल के ऋषि सुनक थे. 

सुनक ने जॉनसन के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर उनकी कुर्सी को हिला दिया था लेकिन लिज ट्रस ने पहले दिन से अपनी कुर्सी को खुद ही हिलाना शुरू कर दिया था. 

टैक्स में भारी कटौती की घोषणा से पूंजीपति खुश थे लेकिन आम जनता नाराज थी

ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की लंगड़ाती हुई अर्थव्यवस्था को अपने पांव पर खड़े करने की जो घोषणा की थी, उसका मूल आधार था- टैक्स में भारी कटौती. बड़े-बड़े पूंजीपति तो टैक्स-कटौती से खुश हुए लेकिन आम लोग परेशान होने लगे. सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों को लगा कि 2025 के चुनाव में उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा. असंतोष का ज्वालामुखी फूट पड़ा.

ब्रिटेन को अब मिलेगा एक और पीएम

अब अगले आठ दिन में लंदन में नया प्रधानमंत्री आ जाएगा. वह जनता के द्वारा नहीं चुना जाएगा. उसे कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद चुनेंगे. कौन चुना जाएगा, इस बारे में सिर्फ अंदाजी घोड़े ही दौड़ाए जा सकते हैं. जॉनसन और सुनक के नाम भी चल रहे हैं लेकिन एक तथ्य से शायद ही किसी को इंकार हो कि 2025 के चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. 

टॅग्स :ब्रिटेनलिज ट्रसRishi Sunakबोरिस जॉनसनLondon
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!