लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का ब्लॉग: भारत की कूटनीतिक घेराबंदी से अकेला पड़ता पाकिस्तान

By शोभना जैन | Updated: November 28, 2020 14:09 IST

पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 19 नवंबर को जम्मू के नगरौटा में आतंकी हमले को अंजाम देने की कोशिश की थी. सीमा पर सुरक्षा बलों की चौकसी बढ़ाने के साथ ही भारत ने पाकिस्तान की आतंकी साजिश को नाकाम करने के बाद इस मामले में विश्व बिरादरी में अपनी चिंताओं को लेकर कूटनीतिक नाकेबंदी की मुहिम भी तेज कर दी है.

Open in App

 पाकिस्तान सरकार के समर्थन से गत सप्ताह भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों और हरकतों को और बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसा ही नृशंस नगरौटा आतंकी हमला करने की साजिश रची गई, लेकिन चौकस भारतीय सुरक्षा बलों ने चारों आतंकियों को मार गिराया और साजिश को नाकाम कर दिया. निश्चित तौर पर भारत में दहशत फैलाने, विशेष तौर पर जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह 28 नवंबर से शुरू होने वाले जिला विकास परिषद के चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रि या में बाधा पहुंचाने और वहां अस्थिरता फैलाने के मकसद से रची गई इस जघन्य साजिश से पाकिस्तान दुनिया भर में एक बार फिर आतंक की धुरी वाले देश के रूप में बेनकाब हुआ.

पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 19 नवंबर को जम्मू के नगरौटा में आतंकी हमले को अंजाम देने की कोशिश की थी. सीमा पर सुरक्षा बलों की चौकसी बढ़ाने के साथ ही भारत ने पाकिस्तान की आतंकी साजिश को नाकाम करने के बाद इस मामले में विश्व बिरादरी में अपनी चिंताओं को लेकर कूटनीतिक नाकेबंदी की मुहिम भी तेज कर दी है. इसी सप्ताह विदेश सचिव डॉ. हर्षवर्धन श्रृंगला ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों यानी दुनिया के पांच ताकतवर देशों में से चार के राजदूतों के साथ अपनी चिंताओं को साझा करते हुए उन्हें पाक की इस साजिश के ‘सबूतों का डॉकेट’ भी सौंपा.

इन सबूतों से साफ पता चलता है कि असलहा और दस्तावेजों के साथ साजिश में शामिल पकड़े गए आतंकी, पाक स्थित आतंकी संगठन जैशे-मोहम्मद से जुड़े थे. भारत ने विश्व बिरादरी के समक्ष पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को बेनकाब करते हुए अपनी चिंताएं व्यक्त कीं और कहा कि नगरौटा हमले की साजिश पिछले वर्ष फरवरी में पुलवामा में हुए नृशंस आतंकी हमले की तर्ज पर रची गई. 

नगरौटा एक बेहद खतरनाक साजिश थी. पाकिस्तान की मंशा जम्मू-कश्मीर में आगामी जिला विकास परिषद के चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ध्वस्त करने, वहां अस्थिरता फैलाने के अभियान के साथ ही 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर फिर से दहशत फैलाना था. प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा बलों की तारीफ करते हुए कहा कि बहादुर जवानों की सतर्कता से नापाक साजिश विफल हो गई. जम्मू-कश्मीर के स्थानीय निकाय के चुनावों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निशाना बनाने की यह नापाक साजिश थी.

दरअसल पाक अंतरराष्ट्रीय दबावों के मद्देनजर कभी-कभी आतंक के खिलाफ दिखावटी कदम तो उठा लेता है, लेकिन अंदर वही ढाक के तीन पात रहते हैं. पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्य बल ‘एफएटीएफ’ की ब्लैक सूची में रखे जाने की तलवार लटकती देख वह कभी-कभार आतंक के खिलाफ ‘दिखावटी’ कदम उठाता है. हाल ही में मुंबई के 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद को 10 साल जेल की सजा सुनाना ऐसा ही कदम है. मुंबई में हुई आतंकी घटना में 166 लोगों की जान चली गई थी.

गौरतलब है कि आतंकी हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर रखा है और अमेरिका ने उस पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा है, लेकिन पाकिस्तान में जेल के नाम पर वह वहां किस तरह की मेहमान नवाजी पा रहा होगा, यह सोचा जा सकता है. अपनी भूमि से चलाई जा रही आतंकी गतिविधियों को रोक पाने में और लश्कर और जैश जैसे आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने की वजह से एफएटीएफ ने पाकिस्तान को गत अक्तूबर में आगामी फरवरी 2021 तक ग्रे (निगरानी) सूची में रखने का निर्देश दिया था क्योंकि वह वैश्विक धनशोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के लिए छह कार्य योजनाओं को अब तक भी पूरा करने में विफल रहा है. ग्रे सूची में रखने का अर्थ है उसे मिलने वाली वैश्विक आर्थिक मदद पर लगाम और अगर वह अब भी इन छह बिंदुओं पर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो उसे ब्लैक सूची में रखे जाने पर वैश्विक आर्थिक मदद पर रोक लग सकती है. लेकिन लगता है कि पाक सीख लेने को तैयार नहीं है.

 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: आपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने