लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: नेपाल में तेज होती हिंदू राष्ट्र की मांग

By प्रमोद भार्गव | Updated: December 28, 2023 12:00 IST

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अप्रैल-2022 में भारत आए थे। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद से ही जनता में नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे23 नवंबर 2023 को काठमांडू की सड़कों पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ एक बार फिर से राजशाही और हिंदू राष्ट्र की मांग जोर पकड़ रही हैफिलहाल हिंदू मुहिम के अगुआ प्रसाई सरकार की कड़ी निगरानी में हैं

नई दिल्ली: नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना के 15 साल बाद एक बार फिर से राजशाही और हिंदू राष्ट्र की मांग जोर पकड़ रही है। इसे लेकर 23 नवंबर 2023 को काठमांडू की सड़कों पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। कारोबारी दुर्गा प्रसाई के नेतृत्व में ‘राष्ट्र, राष्ट्रवाद, धर्म, संस्कृति और नागरिकों की रक्षा के लिए अभियान शुरू हुआ है। 2008 में नेपाल के गणराज्य बनने के बाद से यह सबसे बड़ा प्रदर्शन बताया जा रहा है।

फिलहाल हिंदू मुहिम के अगुआ प्रसाई सरकार की कड़ी निगरानी में हैं। एक समय प्रसाई के प्रधानमंत्री प्रचंड और ओली के साथ घनिष्ठ संबंध थे, लेकिन अब वह नियमित रूप से आलोचना कर रहे हैं। इसी समय राजशाही के दौर में गृह मंत्री रहे कमल थापा ने हिंदू राष्ट्र की मांग के लिए नया गठबंधन बनाया है। पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह भी एकाएक सक्रिय होकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भागीदारी करने लगे हैं। वह मंदिरों में भी होने वाली पूजा में शामिल हो रहे हैं।

भारत में राम मंदिर के 22 जनवरी 2024 को होने जा रहे उद्घाटन का प्रभाव भी नेपाल में उठ रही हिंदू राष्ट्र की मांग पर पड़ रहा है। इस मांग के विरुद्ध सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के नेता राजशाही और हिंदू राष्ट्र की आलोचना हेतु एकजुट हो गए हैं। प्रचंड ने प्रदर्शनकारियों को अराजकतावादी करार दिया है। वहीं ओली ने हिंदू साम्राज्य की तुलना पाषाण युग से करके आग में घी डालने का काम कर दिया है।

हालांकि यह मांग कोई नई नहीं है। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अप्रैल-2022 में भारत आए थे। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद से ही जनता में नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। इस दोस्ताना शिखर-वार्ता से तय हुआ था कि नेपाल चीन के विस्तारवादी शिकंजे से मुक्त होने की राह पर चलेगा। नेपाल ने अब भरोसा दिया है कि सीमा विवाद का राजनीतिकरण नहीं होगा और जल्द ही इस विवाद को द्विपक्षीय बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के चलते भारत ने नेपाल में 75 विकास परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की थी। 

भारत के आर्थिक सहयोग से तैयार बिहार के जयनगर और नेपाल के कुर्था तक रेल सेवा का उद्घाटन भी किया गया था। याद रहे, दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के संबंध रामायण काल से चले आ रहे हैं। राम की धर्मपत्नी सीता नेपाल के जनकपुर से थीं। भारत के धार्मिक श्रद्धालुओं को यह रेल जनकपुरधाम तक पहुंचना आसान कर देगी। हालांकि इस मुलाकात के कुछ समय बाद ही नेपाल में सत्ता परिवर्तन हुआ और मओवादी चीन से प्रभावित पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ फिर से प्रधानमंत्री बन गए थे।

दरअसल नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी का चीन की गोद में बैठना और भारत विरोधी अभियान चलाना देश की जनता को नागवार गुजर रहा है। राजशाही के साथ हिंदू राष्ट्र बहाली की मांग भी मुखर हुई है।

टॅग्स :नेपालPushpa Kamal Dahalहिंदू त्योहारराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा