लाइव न्यूज़ :

प्रकाश का ठोस रूप संचार में ला सकता है क्रांति

By निरंकार सिंह | Updated: March 20, 2025 06:41 IST

क्वांटम कम्प्यूटर और संचार प्रणाली में क्रांति आ सकती है

Open in App

विख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 110 साल पहले कहा था कि पदार्थ और ऊर्जा अलग-अलग नहीं हैं, उन्हें एक-दूसरे में बदला जा सकता है. इटली के वैज्ञानिकों ने प्रकाश (ऊर्जा) को ठोस रूप में बदल कर आइंस्टीन की भविष्यवाणी को एक बार फिर सच साबित कर दिया है. यह खोज क्वांटम भौतिकी में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इससे क्वांटम कम्प्यूटर और संचार प्रणाली में क्रांति आ सकती है. ऊर्जा के उत्पादन से लेकर कई क्षेत्रों में संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे.

आइंस्टीन के सिद्धांत से पहले माना जाता था कि पदार्थ और ऊर्जा भिन्न-भिन्न सत्ताएं हैं. किंतु आइंस्टीन के सापेक्षिता के विशिष्ट सिद्धांत के अनुसार दोनों एक ही मूल सत्ता के दो विभिन्न रूप हैं. उन्होंने पदार्थ और ऊर्जा को बदलने का गणितीय सूत्र भी दिया है. उनके सिद्धांत की पहली बार पुष्टि तब हुई जब परमाणु बम बना और उसका जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर विस्फोट किया गया. परमाणु बम में यूरेनियम से प्रचंड ऊर्जा पैदा हुई जिससे भारी विनाश हुआ था.

कई अरब वर्षों से सूर्य ऊर्जा का लगातार उत्सर्जन कर रहा है. इसका रहस्य भी ऐसी ही क्रिया में निहित है. आज विशिष्ट सापेक्षिता का ऊर्जा और पदार्थ संबंधी समीकरण अनेक प्रयोगों से प्रमाणित हो गया है. भौतिकी में इस सिद्धांत को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है.

20वीं सदी तक, जब क्वांटम मैकेनिक्स और आइंस्टीन का विशिष्ट सापेक्षिकता का सिद्धांत आया तब जाकर प्रकाश की दोहरी प्रकृति यानी कण और तरंग दोनों के रूप का पता चला. लेकिन फिर भी इसे सीधे ‘ठोस’ बनाने का विचार अव्यावहारिक था क्योंकि इसके लिए अविश्वसनीय रूप से जटिल प्रक्रियाएं चाहिए थीं. पर अब इसे इटली के वैज्ञानिकों ने  कर  दिखाया है.

ये सफलता न केवल प्रकाश के भौतिक गुणों को समझने में सहायक होगी, बल्कि यह नई क्वांटम सामग्रियों और प्रौद्योगिकियों के विकास में भी क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है.

इस अध्ययन से यह पता चला है कि प्रकाश न केवल तरल की भांति व्यवहार कर सकता है, बल्कि इसे एक अद्वितीय ठोस अवस्था में भी बदला जा सकता है. केवल ठोस ही नहीं बल्कि अब तक के प्रयोगों ने ये भी साबित किया है कि प्रकाश तरल पदार्थ की तरह प्रवाहित हो सकता है.

इस बार वैज्ञानिकों ने इसे एक नई अवस्था में बदला है जिसे ‘क्वांटम सुपरसॉलिड’ कहा जाता है. यह खोज दर्शाती है कि प्रकाश में कठोरता और प्रवाहशीलता दोनों गुण मौजूद हो सकते हैं, जो इसे पारंपरिक पदार्थों से अलग बनाता है.

प्रकाश के इस नए रूप को प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए अर्धचालक (सेमीकंडक्टर) पर एक लेजर बीम को केंद्रित किया. इस प्रक्रिया में प्रकाश और पदार्थ के बीच एक जटिल आंतरिक क्रिया हुई, जिससे प्रकाश के संकरण (हाइब्रिड) कणों का निर्माण हुआ, जिन्हें ‘पोलारिटॉन’ कहा जाता है. सुपरसॉलिड अवस्था एक दुर्लभ क्वांटम स्थिति है, जिसे प्राप्त करना बहुत मुश्किल माना जाता था.

पहले वैज्ञानिकों ने इस अवस्था को केवल बहुत ही कम तापमान (अत्यधिक ठंडे परमाणुओं) में ही संभव पाया. अब नए शोध में शोधकर्ताओं ने दिखाया कि यह सुपरसॉलिड अवस्था सामान्य परिस्थितियों में भी बनाई जा सकती है. उन्होंने एक विशेष रूप से डिजाइन की गई संरचना का उपयोग करके पोलारिटॉन को नियंत्रित किया. उन्हें इस नए रूप में बदला.

टॅग्स :कंप्यूटरसाइंस न्यूज़साइंटिस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

स्वास्थ्यविज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत की उत्प्रेरक शक्ति

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की