लाइव न्यूज़ :

त्याग और समर्पण का जज्बा पैदा करता है ईद-उल-अजहा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 22, 2018 12:09 IST

ईद-उल-अजहा त्यौहार, हर साल इस्लामी महीने जिल हिज्ज यानी हज के महीने की 10 तारीख को पड़ता है।  हर त्यौहार के मनाए जाने के पीछे कोई न कोई वजह या वाकया होता है, वैसे ही  ईद-उल-अजहा के पीछे भी है। ईद-उल-अजहा का वास्ता कुर्बानी से है।

Open in App

वसीमा खान

जिस तरह से ईद-उल-फितर रमजान की खुशी में मनाया जाता है, ठीक उसी तरह से ईद-उल-अजहा भी हज की खुशी में मनाया जाता है। ईद-उल-अजहा त्यौहार, हर साल इस्लामी महीने जिल हिज्ज यानी हज के महीने की 10 तारीख को पड़ता है।  हर त्यौहार के मनाए जाने के पीछे कोई न कोई वजह या वाकया होता है, वैसे ही  ईद-उल-अजहा के पीछे भी है। ईद-उल-अजहा का वास्ता कुर्बानी से है। 

इब्राहिम (अ।) को खुदा की तरफ से हुक्म हुआ कि यदि तुम मुझसे सच्ची मोहब्बत करते हो, तो अपनी सबसे ज्यादा प्यारी चीज की कुर्बानी करो। इब्राहिम (अ।) के लिए सबसे प्यारी चीज थी, उनका इकलौता बेटा हजरत इस्माइल। लिहाजा इब्राहिम (अ।) अल्लाह की राह में अपने प्यारे बेटे को कुर्बानी करने के लिए तैयार हो गए। इधर बेटा इस्माइल भी खुशी-खुशी कुर्बान होने को तैयार हो गया। इब्राहिम (अ।) जब अपने बेटे को लेकर कुर्बानी देने जा रहे थे, तभी रास्ते में शैतान मिला और उसने कहा कि वह इस उम्र में क्यों अपने बेटे की कुर्बानी दे रहे हैं। उसके मरने के बाद बुढ़ापे में कौन आपकी देखभाल करेगा? इब्राहिम (अ।) ने शैतान की बात को अनसुना कर दिया और कुर्बानी के लिए तैयार हो गए। 

हजरत इब्राहिम को लगा कि कुर्बानी देते समय उनकी भावनाएं आड़े आ सकती हैं इसलिए उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली। जैसे ही इब्राहिम (अ।) ने अपने बेटे हजरत इस्माइल की गर्दन पर छुरी चलाई, उनकी जगह एक भेड़ कुर्बान हो गया। ऐन कुर्बानी के वक्तखुदा ने हजरत इस्माइल को बचा लिया और इब्राहिम (अ।) की कुर्बानी भी कुबूल कर ली। खुदा की ओर से यह महज एक इम्तिहान था, जिसमें पैगंबर इब्राहिम (अ।) पूरी तरह से पास हुए। यह वाकया इस्लाम की तारीख में अजीम मिसाल बन गया।  

 ईद-उल-अजहा मनाए जाने के पीछे हज की खुशी भी है। हज, इस्लाम के पांच प्रमुख स्तंभों में से एक है। हज हर उस मुसलमान पर फर्ज है, जिसके पास उसके सफर का जरूरी खर्च और बीवी-बच्चों के लिए इतना खर्च हो कि वे उसके पीछे आराम से अपना गुजर कर सकें। हज का फरीजा (पुनीत कर्तव्य) और अरकान मक्का शहर, मीना और अराफात के मैदान में जिल हिज्ज महीने की आठ से बारह तारीख तक पूरे किए जाते हैं। हज के इस फरीजे को अदा करने के लिए दुनिया भर से मुसलमान सऊदी अरब के शहर मक्का और मदीना मुनव्वरा के लिए सफर करते हैं। हमारे देश से भी हजारों लोग इस फरीजे को अदा करने के लिए मक्का और मदीना का सफर करते हैं। ल्लल्ल

टॅग्स :बक़रीद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: क्रिकेटर आवेश खान ने बकरीद के लिए खरीदे 3 बकरे, सोशल मीडिया पर हुई कड़ी आलोचना

भारतEid-ul-Adha 2025: पीएम मोदी ने दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद, बोले- "यह शांति, सद्भाव को मजबूत करने का मौका"

विश्वBakrid 2025: पाकिस्तान में ‘अहमदिया मुसलमानों’ पर पशु बलि देने और नमाज़ अदा करने पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना

भारतदिल्ली में बकरीद पर गाय-ऊंट की कुर्बानी पर लगी रोक, सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी

पूजा पाठEid-Ul Adha 2025 Date in India: ईद-उल-अज़हा का चांद नज़र आया, मुस्लिम धर्मगुरु बोले- इस दिन मनाएंगे बकरीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार