लाइव न्यूज़ :

भारत क्यों दबे अमेरिका से? 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 17, 2018 08:37 IST

 वे भारत के साथ सामरिक संचार का समझौता कर गए और अपना माल बेचने की हवा बना गए। भारत को क्या मिला? भारत का कौन-सा फायदा हुआ?

Open in App

अमेरिका के रक्षा मंत्नी जेम्स मैटिस और विदेश मंत्नी माइक पोंपियो अभी पिछले हफ्ते ही भारत होकर गए हैं। फिर क्या वजह है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को वाशिंगटन जाना पड़ा है?  अखबार कहते हैं कि वे दोनों देशों के मंत्रियों की वार्ता को आगे बढ़ाने गए हैं। दोनों देशों के मंत्रियों ने अपनी बातचीत के बाद दिल्ली में यह प्रभाव छोड़ा था कि ईरान और रूस के मामले में अमेरिका भारत को छूट दे देगा। भारत पर अमेरिका यह दबाव नहीं डालेगा कि वह ईरान से तेल और रूस से हथियार न खरीदे।

लेकिन लगता यह है कि वाशिंगटन पहुंचते ही डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने दोनों मंत्रियों की परेड ले ली है। इसीलिए अमेरिकी सरकार की एक उप-मंत्नी ने दो-तीन दिन पहले एक बयान में दो-टूक शब्दों में कहा कि अमेरिका ऐसे किसी भी देश को बख्शनेवाला नहीं है, जो ईरान से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा। उसने यह बात चीन, भारत, जापान और यूरोप का नाम लेकर कही है। दूसरे शब्दों में मैटिस और पोंपियो की भारत-यात्ना खाली झुनझुना सिद्ध हो गई है। वे भारत के साथ सामरिक संचार का समझौता कर गए और अपना माल बेचने की हवा बना गए। भारत को क्या मिला? भारत का कौन-सा फायदा हुआ?

यह स्पष्ट है कि यदि भारत ईरान से तेल खरीदना बंद कर देगा तो उसे काफी महंगे भाव पर अन्य सुदूर देशों से मंगाना होगा। तेल की कीमतें बढ़ेंगी और उसके साथ-साथ सरकार का सिरदर्द भी। अमेरिका ने ईरान के साथ हुए परमाणु-सौदे को रद्द कर दिया है और वह उसे दंडवत करवाना चाहता है। उसे इसकी परवाह नहीं है कि इस कारण भारत का दम फूल सकता है। इस संबंध में भारत को जरा सख्ती से पेश आना चाहिए। अमेरिकी दबाव के आगे बिल्कुल नहीं झुकना चाहिए और यदि अमेरिका निवेदन करे तो ईरान और उसके बीच वह मध्यस्थता भी कर सकता है। 

टॅग्स :अमेरिकानरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी

भारतममता बनर्जी बोलीं, INDIA गठबंधन साथ है, अब मैं 'आजाद पंछी' हूं

भारतममता बनर्जी का बड़ा आरोप, 'वोट चोरी हुई', EVM और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Govt Formation: आज दोपहर तक दावेदारी पेश करेंगे विजय, TVK ने कमर कसी; गठबंधन की मेज पर मंथन तेज

भारतWest Bengal: अब नहीं चलेगी ममता बनर्जी के नियुक्त रिटायर्ड अफसरों की 'धौंस', सरकारी कार्यालयों में जाने पर लगी रोक

भारतहार-जीत और ध्रुवीकरण के दुष्परिणाम का गंभीर सवाल 

भारतजबलपुर हादसा और एक मां की ममता

भारतजब सोनिया गांधी ने राहुल के प्रस्ताव को रोका