लाइव न्यूज़ :

Blog: बदलती भावनाओं के साथ बदल जाता है आपका संगीत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2018 16:44 IST

इंसान के जन्म से लेकर मौत के सफर के हर उतार चढ़ाव को गानों में सजाया गया है।

Open in App

बॉलीवुड गानों के बारे में जो कहा जाए कम है, ऐसा लगता है जिंदगी के हर पल को शब्दों में पिरो के पेश कर गानों के जरिए पेश कर दिया गया हो। इंसान के जन्म से लेकर मौत के सफर के हर उतार चढ़ाव को गानों में कुछ यूं सजाया गया है मानो जीवन में आने वाले हर हालात को संगीत ने पहले से ही हमारे गुनगुनाने के लिए पेश कर दिया हो।

कुछ यूं बदल जाता है संगीत

जब कोई दोस्त छोड़कर जाने वाला होता है तो दिल पहले ही गाने लगता है 'तू कल चला जाएगा'...', ऐ जाते हुए लम्हों जरा ठहरो...'। आंनदी बख्शी, गुलजार से लेकर आज के प्रसून जोशी तक सभी के शब्द दिल की वो बात कह जाते हैं जो हम कभी बोल नहीं पाते। 'चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए' जब भी ये गाना हम सुनतें हैं तो कुछ अपने जो हमें छोड़कर बहुत दूर चले गए, उनकी यादें आंखों में पानी दे जाती हैं और किसी अपने के इस दुनिया से जाने के दर्द आखें बयां करने लगती हैं।

प्यार का अहसास दिला जाता है संगीत

इश्क में डूबे इंसान को जितनी जल्दी संगीत मोहित करता है उतनी जल्दी शायद किसी को नहीं करता होगा। जब भी किसी को पहली बार प्यार होता है तो कानों में एक ही गाना बजता है 'हो गया है तुझको प्यार'। इसे शब्दों का खेल कहें या फिर गीतकार की भावनाएं, जो भी हो लेकिन समय के साथ ये गाने खुद वा  खुद दिमाग में आवारा बादलों की तरह घुमड़ने लग जाते हैं। शब्दों को गीतों में पिरोना लेखकों को तब से बखूबी आता है जब कहा जाता था कि 'प्यार से फिर क्यों डरता है दिल..., अरे ! क्या कहा जाए गीतकार की कलम का जिसने अगले ही पल दिमाग के लिए जवाब देने वाला गाना 'प्यार किया तो डरना क्या...' को प्रेमियों को जोश भरने के लिए पेश कर दिया।

90 के दशक सुनहारा संगीत

90 के दशक में गीतकारों का सुनहरा दौर कहा जाता है जिसमें एक से एक सुपरहिट गानों को पेश किया गया। जहां 'हम आपके हैं कौन' के गानों ने लोकप्रियता का रिकॉर्ड बनाया था तो वहीं,  'टिप टिप बरसा पानी' ने रवीना टंडन को नया मुकाम दिलाया। सावन से लेकर पतझड़ तक हर मौसम को गीतकारों ने जीवन का एक अहम हिस्सा सा बना दिया है। आज ऐसा हो गया है कि हर एक पल में अपनी परिस्थिति के अनुसार गाने गुनगुनाना आम बात हो गई है। 

'वक्त ने किया क्या हसीं सितम हम रहे न हम', 'दिल क्या करे जब किसी से किसी को प्यार हो जाए'  इनके शब्द प्यार और दुख दोनों की भावनाओं को पेश करने का जरिया बन रहा है। मां-बाप, भाई-बहन  हर रिश्ते के अहसास को गानों में यूं बयां कर दिया है मानों इनको गुनगुनाए बिना इन रिश्तों को प्यार या गुस्सा झलकाना बेकार सा लगता हो। एक गीतकार का कहना है कि जब वह अपने गीतों का कलम से उतारते हैं उस समय वह खुद को उसका हिस्सा बना लेते हैं।

संगीत खो रहा है वो मुकाम

खैर हम आज ये भी कह सकते हैं कि जिस तरह से जिंदगी में हम भाग रहे हैं उसी तरह से भावनाओं को उजागर करने वाला संगीत भी कहीं विलुप्त सा हो रहा है। आज वो गानें कहीं खो रहे हैं जो इश्क में डूबा प्रेमी या वेबफाई में प्रेमिका गुनगुनाता था। लाउड म्यूजिक की भेट बॉलीलुड का दिल को सुकून देने वाला संगीत कहीं चला गया है।

खैर, जो भी हो अगर ये गीतकार अपनी रचना पेश करते तो हम जैसों का क्या होता जो हर वक्त अपनी बदलती परिस्थिति के अनुसार गानों को गुनगुनाएं बिना मानते ही नहीं।दौर बदले भावानएं बदली बस अगर कुछ साथ चला तो वो था संगीत, शायद ये संगीत नें गुनगुनाता होगा हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे....।

टॅग्स :बॉलीवुडसंगीत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीपंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, सड़क हादसे के 11 दिन बाद मौत

भारत‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

भारत अधिक खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो