लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः भारत को बनाए रखनी होगी तटस्थता

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 22, 2021 10:29 IST

भारत के लिए चिंता का विषय यह है कि अभी पिछले हफ्ते ही अमेरिका ने एक नया संगठन खड़ा कर दिया है। उसका नाम है ऑकुस यानी ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएस।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी काफी दिनों बाद इस हफ्ते विदेश यात्ना करनेवाले हैंवे वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में कई महत्वपूर्ण मुलाकातें करनेवाले हैंभारत और अमेरिका के आपसी संबंधों में घनिष्ठता बढ़े, यह दोनों देशों के हित में है

प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी काफी दिनों बाद इस हफ्ते विदेश यात्ना करनेवाले हैं। वे वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में कई महत्वपूर्ण मुलाकातें करनेवाले हैं। सबसे पहले तो वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलेंगे और फिर चौगुटे (क्वाड) के नेताओं से मिलेंगे यानी जापान के प्रधानमंत्नी योशिहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्नी स्कॉट मॉरिसन से भी मिलेंगे। इस दौरान वे अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों के मालिकों से भी भेंट करेंगे। संयुक्त राष्ट्र में उनके भाषण के अलावा उनका सबसे महत्वपूर्ण काम होगा चौगुटे के सम्मेलन में भाग लेना। यह चौगुटा बना है अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया को मिलाकर। इसका अघोषित लक्ष्य है चीनी प्रभाव को एशिया में घटाना लेकिन चीन ने इसका नया नामकरण कर दिया है। वह कहता है कि यह ‘एशियाई नाटो’ है। यूरोपीय नाटो बनाया गया था सोवियत संघ का मुकाबला करने के लिए और यह बना है चीन का मुकाबला करने के लिए। 

भारत के लिए चिंता का विषय यह है कि अभी पिछले हफ्ते ही अमेरिका ने एक नया संगठन खड़ा कर दिया है। उसका नाम है ऑकुस यानी ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएस। इसमें भारत और जापान छूट गए हैं और ब्रिटेन जुड़ गया है। अमेरिका ने यह नए ढंग का गुट क्यों बनाया है, समझ में नहीं आता। अब चौगुटे का महत्व घटेगा या उसका दर्जा दोयम हो जाएगा। इस नए गुट में अमेरिका अब ऑस्ट्रेलिया को कई परमाणु-पनडुब्बियां देगा। क्या वह भारत को भी देगा? परमाणु पनडुब्बियों का सौदा पहले ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस से किया हुआ था। वह रद्द हो गया। फ्रांस बौखलाया हुआ है। यदि मोदी-बाइडेन भेंट और चौगुटे की बैठक में अफगानिस्तान, प्रदूषण और कोविड जैसे ज्वलंत प्रश्नों पर भी वैसी ही घिसी-पिटी बातें होती हैं, जैसी कि सुरक्षा परिषद, शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स की बैठकों में हुई हैं तो भारत को क्या लाभ होना है?

भारत और अमेरिका के आपसी संबंधों में घनिष्ठता बढ़े, यह दोनों देशों के हित में है लेकिन हम यह न भूलें कि पिछले 74 साल में भारत किसी भी महाशक्ति का पिछलग्गू नहीं बना है। सोवियत संघ के साथ भारत के संबंध अत्यंत घनिष्ठ रहे लेकिन शीतयुद्ध के दौरान भारत अपनी तटस्थता के आसन पर टिका रहा। अब भी वह अपनी गुट-निरपेक्षता या असंलग्नता को अक्षुण्ण बनाए रखना चाहता है। वह रूस, चीन, फ्रांस या अफगानिस्तान से अपने रिश्ते अमेरिका के मन मुताबिक क्यों बनाए? मोदी को अपनी इस अमेरिका यात्ना के दौरान भारतीय विदेश नीति के इस मूल मंत्न को याद रखना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी