लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः राजनीति का निंदनीय स्वरूप

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 24, 2019 03:50 IST

केरल में राजनीति का इतनी घृणित रूप देखने को मिल रहा है. केरल में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी पार्टी अदालत के फैसले का समर्थन कर रही है तो भाजपा और कांग्रेस उसका विरोध कर रही हैं.

Open in App

कितनी विडंबना है कि सबरीमाला मंदिर में केरल की जिन दो महिलाओं ने अंदर जाकर पूजा करने की हिम्मत दिखाई, उनके साथ अपमानजनक बर्ताव किया जा रहा है. ये दो महिलाएं हैं, कनकदुर्गा और बिंदु. इन दोनों को किसी सरकारी आश्रयगृह में रहना पड़ रहा है, वह भी पुलिस सुरक्षा में. कनकदुर्गा के सुसराल और पीहर, दोनों ने उसका बहिष्कार कर दिया है. वह अपने ससुराल गई यानी अपने घर में गई तो उसे उसके बच्चे से नहीं मिलने दिया गया.

अस्पताल से ठीक होकर जब वह अपने पीहर गई तो उसके भाई ने उसे निकाल बाहर किया. उसका भाई कनकदुर्गा की तरफ से माफी मांग रहा है क्योंकि उसकी 42 वर्षीय बहन ने एक ‘पाप’ कर दिया है. इस प्रवेश-निषेध को भारत के उच्चतम न्यायालय ने अवैध घोषित कर दिया है. इसके बावजूद केरल में राजनीति का इतनी घृणित रूप देखने को मिल रहा है. केरल में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी पार्टी अदालत के फैसले का समर्थन कर रही है तो भाजपा और कांग्रेस उसका विरोध कर रही हैं. लगभग 55 लाख औरतों ने इस फैसले के समर्थन में मानव-दीवार खड़ी की थी, लेकिन अब अंधविश्वास और पाखंड में फंसे कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं. 

हमारी सरकार अयोध्या के मंदिर-मस्जिद मसले को अदालत के जरिए हल करने पर अड़ी हुई है. अदालत के फैसले को केरल में वह लागू क्यों नहीं करवा देती? राम-मंदिर के बारे में अदालत या तो पौने तीन एकड़ जमीन में मंदिर बनाने या मस्जिद बनाने या दोनों बनाने का फैसला करेगी. कोई चौथा फैसला वह कर नहीं सकती.  क्या किसी सरकार में इतना साहस है कि वह इन तीनों में से किसी भी एक फैसले को लागू कर सके ? बेहतर तो यह होगा कि सबरीमाला के फैसले से सरकार सबक सीखे और अयोध्या के मसले को अदालत से बाहर ले आए और तीनों पार्टियों के बीच संवाद करवाकर इसे प्रेमपूर्वक हल करवाए.

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरकेरलअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब