लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: सीबीआई चीफ ऋषि कुमार शुक्ला की नियुक्ति पर कांग्रेस बेवजह कर रही है विवाद

By Prakash Biyani | Updated: February 4, 2019 16:16 IST

कांग्रेस ने लगभग दो साल पहले सीबीआई निदेशक के पद पर आलोक वर्मा की नियुक्ति का भी जमकर विरोध किया था लेकिन जब वर्मा और केंद्र सरकार में टकराव हुआ तो कांग्रेस वर्मा की तारीफों के पुल बांधने लगी.

Open in App

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक के पद पर ऋषि कुमार शुक्ला की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने जो विवाद खड़ा किया है, वह अनावश्यक लगता है. यह ठीक है कि शुक्ला पहले कभी इस ब्यूरो के अफसर नहीं रहे लेकिन वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठतम पुलिस अफसर रह चुके हैं और उन्हें लगभग दस वर्ष का गुप्तचरी का अनुभव भी है. 

कांग्रेस ने लगभग दो साल पहले सीबीआई निदेशक के पद पर आलोक वर्मा की नियुक्ति का भी जमकर विरोध किया था लेकिन जब वर्मा और केंद्र सरकार में टकराव हुआ तो कांग्रेस वर्मा की तारीफों के पुल बांधने लगी. इसका अर्थ क्या हुआ? क्या यह नहीं कि मोदी-सरकार का दुश्मन कांग्रेस का मित्न, अपने आप बन जाएगा? यानी शत्नु का शत्नु, मित्न कहलाएगा? क्या यह नीति किसी भी देश को ठीक राह पर चलने देगी?

सीबीआई निदेशक की नियुक्ति करने वाले पैनल में प्रधानमंत्नी, प्रधान न्यायाधीश और संसद में विपक्ष का नेता होता है. इन तीनों में से  कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विरोध किया.उनके विरोध का मुख्य तर्क यह था कि शुक्ला को भ्रष्टाचार के मामले की जांच का अनुभव नहीं है, जो कि इस पद पर नियुक्ति की एक शर्त है. यह ठीक है लेकिन इस पद के लिए अन्य जितनी भी शर्ते हैं, उन सब में शुक्ला किसी से कम नहीं हैं बल्कि ज्यादा ही हैं. म.प्र. में पुलिस महानिदेशक के तौर पर शुक्ला ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं और वे वरिष्ठता में अन्य उम्मीदवारों से आगे हैं.उनकी ईमानदारी और कर्मठता की भी सराहना होती रही है. उन्होंने कई भ्रष्ट पुलिस अफसरों को बर्खास्त किया है और कई के खिलाफ जांच भी बिठाई है. उन्होंने 2005 में अबू सलेम और मोनिका बेदी जैसे अपराधियों को विदेश से पकड़ कर भारत में लाने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है. जहां तक भ्रष्टाचार की जांच के अनुभव का सवाल है, कौन-सा ऐसा एक भी पुलिस वाला देश में है, जिसका भ्रष्टाचार से पाला नहीं पड़ा है? क्या ही अच्छा होता कि यह नियुक्ति सर्वसम्मति से होती.

टॅग्स :ऋषि कुमार शुक्लासीबीआईआलोक वर्माकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप