लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः एक अफसर की खातिर धरना 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 6, 2019 08:54 IST

पुलिस आयुक्त राजीवकुमार के बारे में सीबीआई को संदेह है कि उन्होंने शारदा चिट फंड मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को बचाने की कोशिश की है और उनके विरुद्ध मिले प्रमाणों को वह नष्ट करने पर आमादा हैं.

Open in App

सर्वोच्च न्यायालय ने कोलकाता में चल रहे राजनीतिक नाटक का पटाक्षेप कर दिया है.  उसने फैसला दिया है कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त को गिरफ्तार न किया जाए और वह सीबीआई के सामने पेश हों. अब भी यदि ममता बनर्जी अपना धरना जारी रखेंगी तो वे अपना मजाक खुद बनाएंगी. इससे बड़ा राजनीतिक मजाक क्या हो सकता है कि कोई मुख्यमंत्नी अपने एक पुलिस अफसर की खातिर धरने पर बैठ जाए? और ऐसे धरने को लगभग सभी प्रमुख विरोधी दल (माकपा के अलावा) अपना समर्थन दे दें. वह कांग्रेस भी दे दे, जिसकी प. बंगाल शाखा उसका विरोध कर रही है. 

पुलिस आयुक्त राजीवकुमार के बारे में सीबीआई को संदेह है कि उन्होंने शारदा चिट फंड मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को बचाने की कोशिश की है और उनके विरुद्ध मिले प्रमाणों को वह नष्ट करने पर आमादा हैं. शारदा चिट फंड में 40,000 करोड़ रु. का घपला हुआ है. यह पैसा 17 लाख लोगों का है. पांच साल पहले जब इस फंड की धोखाधड़ी उजागर हुई तो मालूम पड़ा था कि इस चिट फंड को चलाने में ममता की तृणमूल कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं का हाथ है. वे सांसद भी हैं. कई फिल्मी सितारों, पत्नकारों और अफसरों ने भी गरीबों की इस गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ किया है. 

दो-तीन तृणमूल नेता अपनी खाल बचाने के लिए भाजपा की शरण में भी चले गए हैं. दो साल पहले से सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है लेकिन कई नोटिसों के बावजूद  राजीवकुमार जांच से बचने के लिए बहाने बनाते रहे. 

अब जबकि सीबीआई के अफसर उनके घर पहुंचे तो ममता सरकार की पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने में बिठा लिया. वह खुद धरने पर बैठ गईं. सारे विपक्ष ने मिलकर इस मामले का पूर्ण राजनीतिकरण कर दिया. इसमें शक नहीं कि अब इस चुनाव की बेला में भाजपा सरकार पर एक जुनून सवार हो गया है. यही काम वह चार साल पहले करती तो उसकी मंशा पर कोई उंगली नहीं उठाता. अब उसके सही काम पर भी उसको इसका श्रेय मिलना मुश्किल है.

टॅग्स :ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः शाम 5 बजे तक 89.99% मतदान, देखिए आंकड़े

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने शुभेंदु अधिकारी, प्रतिष्ठा की लड़ाई में कौन मारेगा 4 मई को बाजी?

भारत'भ्रष्टाचार के मामले में TMC प्रमुख पीएम मोदी से कम नहीं': राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

क्राइम अलर्टपलंग के नीचे छिपे थे आरोपी?, जगद्दल हिंसा के आरोपी 15 लोगों के घरों पर छापा, तृणमूल कांग्रेस के कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ अरेस्ट

भारतसंदेशखलि की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव टिकट देना?, पीएम मोदी बोले-महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले गुंडों को पनाह दें रही दीदी?

भारत अधिक खबरें

भारतकेरल में क्या होगा?, एग्जिट पोल को लेकर क्या बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर?, वीडियो

भारतदिल्ली नगर निगमः जीत के लिए 137 वोट और भाजपा के पास 156 वोट?, दिल्ली के नए मेयर प्रवेश वाही?

भारतVIDEO: बंगाल में बुलडोजर राजनीति नहीं चलेगी! शशि पांजा का विपक्ष पर तीखा हमला

भारतVIDEO: भवानीपुर में हिंसा या सियासत? ममता बनर्जी के आरोपों से गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

भारतTelangana SSC Result 2026 OUT: 95.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण?, results.bsetelangana.org पर देखिए?