लाइव न्यूज़ :

छत्रपति संभाजी नगर में बनी रहीं औरंगाबाद की समस्याओं का दोषी जरूर तय करेगी जनता

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: July 18, 2022 16:50 IST

शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे का वर्ष 1988 में दिया गया नाम न तो वर्ष 1995 में बनी शिवसेना-भाजपा गठबंधन की सरकार बदल पाई और न ही ढाई साल में पिछली महाविकास आघाड़ी की सरकार दो कदम आगे बढ़ पाई. हालांकि जाते-जाते ठाकरे सरकार ने काफी ना-नुकुर के बाद निर्णय लिया, लेकिन तब तक वह खुद ही अल्पमत में आ चुकी थी.

Open in App
ठळक मुद्देसमूचा फैसला राजनीतिक है और इसमें कहीं न कहीं तुष्टिकरण की राजनीति अवश्य है.यदि औरंगाबाद की समस्याएं छत्रपति संभाजी नगर में भी बनी रहीं तो उसका दोषी शहर की जनता अवश्य तय करेगी.

कभी एक सुर में संभाजी नगर बोलने वाली भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने अलग होकर एक-दूसरे का फैसला बदल कर ऐतिहासिक शहर औरंगाबाद का नाम परिवर्तित करने की घोषणा कर दी. प्रक्रियागत रूप से नाम बदलने में दोनों में से किसे सफलता मिली, यह कहना मुश्किल है क्योंकि केवल दो सदस्यीय मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णय पर नाम बदला नहीं जा सकता है. इतिहास पर नजर दौड़ाई जाए तो औरंगाबाद शहर ने नाम परिवर्तन को लेकर महानगरपालिका के निर्णय से लेकर अदालत में हुई लड़ाई तक को देखा है. 

नतीजा यह है कि शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे का वर्ष 1988 में दिया गया नाम न तो वर्ष 1995 में बनी शिवसेना-भाजपा गठबंधन की सरकार बदल पाई और न ही ढाई साल में पिछली महाविकास आघाड़ी की सरकार दो कदम आगे बढ़ पाई, जिसका नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर रहे थे. हालांकि जाते-जाते ठाकरे सरकार ने काफी ना-नुकुर के बाद निर्णय लिया, लेकिन तब तक वह खुद ही अल्पमत में आ चुकी थी. जानकारों के मुताबिक नए निर्णय को पूर्ण मान्यता मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद ही मिलेगी. किंतु राजनीति की बिसात पर शह-मात का दिखावा चलता रहेगा. 

यद्यपि नई सरकार के गठन के बाद से नाम से अधिक शहर की समस्याओं के निराकरण पर सबकी नजर है. इसलिए अब यह मानने में कोई गुरेज नहीं कि औरंगाबाद में पानी, सड़क, ड्रेनेज के मामले हल नहीं हुए तो कम से कम छत्रपति संभाजी नगर में ही इनका हल मिल जाए. मगर भावनाओं के खेल की राजनीति में अक्सर समस्याएं पीछे छूट जाती हैं. बीती आठ जून 2022 को शिवसेना की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित औरंगाबाद की सभा में उद्धव ठाकरे जब संबोधन के लिए खड़े हुए तो उन्होंने संभाजी नगर के मुद्दे पर तुरंत किसी निर्णय या घोषणा को यह कह कर टाल दिया कि शहर की समस्याएं पहले महत्वपूर्ण हैं. लेकिन जब सरकार संकट में आई तो उन्होंने ही नाम परिवर्तन की घोषणा की. 

दूसरी ओर भाजपा, जो शिवसेना से मुकाबले के लिए जन आक्रोश आंदोलन का सहारा ले रही थी, ने सत्ता में आते ही नाम परिवर्तन को प्राथमिकता में रख कर शहर की सालों-साल पुरानी परेशानियों को पीछे रख दिया. हालांकि, कुछ ही दिन पहले भाजपा और शिवसेना को छोड़कर लगभग सभी दल नाम परिवर्तन के खिलाफ आंदोलन में शामिल हो कर विरोध का प्रदर्शन कर चुके थे. ऐसे में यदि जन आकांक्षा का सवाल था तो नाम परिवर्तन के खिलाफ कोई आंदोलन नहीं होना चाहिए था और इसमें कहीं कोई उम्मीद जुड़ी थी तो शहर में उसका व्यापक स्वागत होना चाहिए. 

मगर साफ है कि समूचा फैसला राजनीतिक है और इसमें कहीं न कहीं तुष्टिकरण की राजनीति अवश्य है. इसका लाभ और हानि आने वाले समय में होने वाले चुनाव तय करेंगे किंतु इतना तय है कि यदि औरंगाबाद की समस्याएं छत्रपति संभाजी नगर में भी बनी रहीं तो उसका दोषी शहर की जनता अवश्य तय करेगी, क्योंकि अब तक औरंगाबाद ने एक ही सिक्के के दो पहलू भाजपा-शिवसेना को न केवल अच्छे से देखा ही है, बल्कि काफी सालों से परखा भी है.

टॅग्स :औरंगाबादउद्धव ठाकरेBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष