लाइव न्यूज़ :

पंकज चतुर्वेदी का ब्लॉग: अफ्रीकी टिड्डों का मंडराता खतरा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2020 15:45 IST

राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और गुजरात के कच्छ इलाकों में बारिश और हरियाली न के बराबर है. या तो किसी मीठे पानी के ताल यानी सर के पास कुछ पेड़ दिखेंगे या फिर यदा-कदा बबूल जैसी कंटीली झाड़ियां ही दिखती हैं.

Open in App

इस साल राजस्थान के थार में अभी तक कुछ खास बारिश हुई नहीं, रेत के धारों में उतनी हरियाली भी नहीं उपजी और जुलाई महीने में ही बीकानेर के आसमान में इतना बड़ा टिड्डी दल मंडराता दिखा कि दिन में अंधेरा दिखने लगा. प्राकृतिक अंधेरा तो छंट जाता है लेकिन बीकानेर के बाद चुरू, सरदार शहर तक के आंचलिक क्षेत्रों में जिस तरह टिड्डी दल पहुंच रहे हैं, उससे वहां के किसानों की मेहनत जरूर काली होती दिख रही है.

जैसलमेर और बाड़मेर में भी कई बड़े टिड्डी दल सीमा पार से आकर डेरा जमा चुके हैं. पिछले सप्ताह बड़े-बड़े टिड्डी दल गुजरात के खेतों में भी डेरा जमा चुके हैं. इस बात की प्रबल आशंका है कि राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दर्जन जिलों में आने वाले महीनों में हरियाली का नामोनिशान तक नहीं दिखे, क्योंकि वहां अफ्रीका से पाकिस्तान के रास्ते आने वाले कुख्यात टिड्डों का हमला होने वाला है. टिड्डी दल का इतना बड़ा हमला आखिरी बार 1993 में यानी 26 साल पहले हुआ था.

राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और गुजरात के कच्छ इलाकों में बारिश और हरियाली न के बराबर है. या तो किसी मीठे पानी के ताल यानी सर के पास कुछ पेड़ दिखेंगे या फिर यदा-कदा बबूल जैसी कंटीली झाड़ियां ही दिखती हैं. इस साल आषाढ़ लगते ही दो दिन धुआंधार बारिश हुई थी जिसने रेगिस्तान में कई जगह नखलिस्तान बना दिया था. सूखी, उदास सी रहने वाली लूनी नदी लबालब है. पानी मिलने से लोग बेहद खुश हैं, लेकिन इसमें एक आशंका व भय भी छिपा हुआ है. खड़ी फसल को पलभर में चट करने के लिए मशहूर अफ्रीकी टिड्डे इस हरियाली की ओर आकर्षित हो रहे हैं और आने वाले महीनों में इनके बड़े-बड़े झुंडों का हमारे यहां आना शुरू हो जाएगा. पाकिस्तान ऐसे टिड्डी दल को देखते ही हवाई जहाज से दवा छिड़कवा देता है, ऐसे में हवा में ऊपर उड़ रहे टिड्डी दल भारत की ओर ही भागते हैं.

सोमालिया जैसे उत्तर-पूर्वी अफ्रीकी देशों से ये टिड्डे बरास्ता यमन, सऊदी अरब और पाकिस्तान भारत पहुंचते रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि ये कीट एक बार इलाके में घुस गए तो इनका प्रकोप कम से कम तीन साल जरूर रहेगा. अतीत गवाह है कि 1959 में ऐसे टिड्डों के दल ने बीकानेर की तरफ से धावा बोला था.

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

क्राइम अलर्टशुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ हंसी-मजाक किया और साथ खाना खाकर क्वार्टर में गए एएसआई विष्णु कुमार, शनिवार को शव मेस में फंदे से लटका मिला

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

पूजा पाठअलौकिक शांति की भूमि जैन विश्व भारती

ज़रा हटके120 दिन पहले शादी, 10 मिनट से नाच रही थी 22 वर्षीय पत्नी दीपिका, बेहोश होकर गिरी और अस्पताल ले जाते समय मौत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 FIR, 433 गिरफ्तार, डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने दी जानकारी

भारतBJP सरकार के तहत TMC के हर गुंडे को उनके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा, शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले सुवेंदु अधिकारी

भारतसुवेंदु अधिकारी बोले- कोई हिंसा नहीं, कानून के तहत होगी कार्रवाई

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतBihar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल बनाए जा सकते हैं सम्राट कैबिनेट में मंत्री