लाइव न्यूज़ :

गिरीश्वर मिश्र का ब्लाग: विविधता भरे देश की निरंतर उन्नति कोई छोटी उपलब्धि नहीं

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: January 26, 2021 14:37 IST

कोरोना की महामारी के लंबे विकट काल में विश्व के इस विशालतम गणतंत्न ने सीमा पर टकराव के साथ-साथ स्वास्थ्य, चुनाव, शिक्षा और अर्थव्यवस्था के आंतरिक क्षेत्नों में चुनौतियों का डट कर सामना किया और अपनी राह खुद बनाई। यह उसकी आंतरिक शक्ति और जिजीविषा का प्रमाण है।

Open in App

भारत एक विविधवर्णी संकल्पना है जिसमें धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्न, रूप-रंग, वेश-भूषा, नाक-नक्श और रीति-रिवाज आदि की दृष्टि से व्यापक विस्तार मिलता है। यह विविधता यहीं नहीं खत्म होती बल्कि पर्वत, घाटी, मैदान, पठार, समुद्र, नद-नदी, झील आदि की भू-रचनाओं, जलस्नेतों और फल-फूल, अन्न-जल सहित वनस्पति और प्रकृति के सभी नैसर्गिक पक्षों में भी प्रचुर मात्ना में अभिव्यक्त है। विविध कलाओं, स्थापत्य, साहित्य, दर्शन, विज्ञान यानी सृजनात्मकता और विचारों की दुनिया में भी यहां तरह-तरह की उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं।

एक तरह से भारत विशिष्टताओं का एक अनोखा पुंज है जिसका विश्व में अन्यत्न कोई साम्य ढूंढ़ना मुश्किल है। यह अद्भुत भारत विविधता के एक महान उत्सव सरीखा है जहां आर्य, द्रविड़ और बाहर से कभी आक्रांत होकर आए शक, हूण, तुर्क, मुगल आदि अनेक संस्कृतियों का संगम होता रहा है। कालक्र म में यह देश अंग्रेजों के अधीन उपनिवेश हो गया था और तीन सदियों की अंग्रेजी गुलामी से 1947 में स्वतंत्न हुआ। 

एक राष्ट्र राज्य (नेशन स्टेट) के रूप में देश ने सर्वानुमति से सन् 1950 में संविधान स्वीकार किया जिसके अधीन देश के लिए शासन-प्रशासन की व्यवस्था की गई। वैधानिक रूप में ‘स्वराज’ के कार्यान्वयन का यह दस्तावेज देश को एक गणतंत्न (रिपब्लिक) के रूप में स्थापित करता है। एक गणतंत्न के रूप में इसकी नियति इस पर निर्भर करती है कि हम इसकी समग्र रचना को किस तरह ग्रहण करते हैं और संचालित करते हैं। 

यह संविधान भारत को एक संघ के रूप में स्थापित करता है और इसके अंग राज्यों को भी विभिन्न प्रकार की स्वतंत्नताएं देता है। इसमें केंद्र और राज्य के रिश्ते को अनुशासित करने के लिए अनेक तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं और उनमें आवश्यकतानुसार बदलाव भी किया गया है। पिछले सात दशकों में संविधान को अंगीकार करने और उस पर अमल करने में अनेक प्रकार की कठिनाइयां आईं और जन-आकांक्षाओं के अनुरूप उसमें अब तक शताधिक संशोधन किए जा चुके हैं। राज्यों की संरचना भी बदली है और उनकी संख्या भी बढ़ी है। इस बीच देश की जनसंख्या बढ़ी है और उसकी जरूरतों में भी इजाफा हुआ है। 

पड़ोसी देशों की हलचलों से मिलने वाली सामरिक और अन्य चुनौतियों के बीच भी देश आगे बढ़ता रहा। देश की आंतरिक राजनैतिक-सामाजिक गतिविधियां लोकतंत्न को चुनौती देती रहीं, पर सारी उठापटक के बावजूद देश की सार्वभौम सत्ता अक्षुण्ण बनी रही। देश का संविधान सामाजिक विविधता का आदर करता है। कानून की नजर में हर व्यक्ति एक सा है परंतु वास्तविकता समानता, समता और बंधुत्व के भाव की स्थापना से अभी भी दूर है।

 न्याय की व्यवस्था जटिल, लंबी और खर्चीली होती जा रही है। पुलिस महकमा जो सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है, दायित्वों के निर्वाह को लेकर प्रश्नों के घेरे में खड़ा रहने लगा है। सरकारी कामकाज बिना परिचय और सिफारिश के सर्वसाधारण के लिए असुविधाजनक होता जा रहा है। समाज में हाशिए पर स्थित समुदायों के लोगों को वे सुविधाएं और अवसर नहीं मिलते जो मुख्यधारा के लोगों को सहज ही उपलब्ध होते हैं। जेंडर आधारित घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, बलात्कार आदि की घटनाएं जिस तरह बढ़ी हैं वह चिंता का कारण है। हाशिए के लोगों की आशाएं और आकांक्षाएं प्राय: अनसुनी रह जाती हैं और यह क्रम पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। वस्तुत: हाशिए के समूहों की स्थिति में परिवर्तन के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। 

भारत जैसा गणतंत्न इकतारा न होकर एक वृंद वाद्य की व्यवस्था या आर्केस्ट्रा जैसा है जिसमें छोटे-बड़े अनेक वाद्य हैं जिनके अनुशासित संचालन से ही मधुर सुरों की सृष्टि हो सकती है। देशराग से ही उस कल्याणकारी मानस की सृष्टि संभव है जिसमें सारे लोक के सुख का प्रयास संभव हो सकेगा। कोलाहल पैदा करना तो सरल है क्योंकि उसके लिए किसी नियम अनुशासन की कोई परवाह नहीं होती, पर संगीत से रस की सिद्धि के लिए निष्ठापूर्वक साधना की जरूरत पड़ती है।

टॅग्स :भारतदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीएमसी चुनाव 2026ः कुल 227 सीट?, भाजपा 128 और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना 79 सीट पर चुनाव लड़ेगी, शेष 20 सीटों पर बातचीत जारी

भारतMann Ki Baat: पीएम मोदी ने साल 2025 के आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम को किया संबोधित, भारत के गौरवशाली पलों को याद किया, ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की

कारोबारBank Holidays: अगले हफ्ते में इस दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले करें चेक

कारोबारसिगरेट पीना अब होगा महंगा, जल्द बढ़ जाएंगे दाम; सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे चुटकी

भारतDelhi: बढ़ते प्रदूषण का असर, दिल्ली में अब 2 चीजें परमानेंट बैन; जानें दिल्लीवासियों पर क्या होगा असर?

भारत अधिक खबरें

भारतगांधी और नेहरू का भारत लिंचिस्तान में तब्दील होता जा रहा?, महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल, कहा-जम्मू कश्मीर के लोग एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, वीडियो

भारतमुजफ्फरपुरः कड़ाके की ठंड, 1 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद, झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट

भारतकांग्रेस, राष्ट्रीय समाज पक्ष, आरपीआई 165 और वीबीए 62 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 227 सीटों पर बंटवारा, शरद पवार-उद्धव ठाकरे से अलग राहुल गांधी

भारतबिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल करने की तैयारी?, रालोमो में बगावत, उपेंद्र कुशवाहा से नाराज 4 में से 3 विधायक, राजद-भाजपा में वार?

भारतकांग्रेस के 140वें स्थापना दिवसः हमारी शक्ति भले ही कम हुई, हमारा हौसला अब भी बुलंद, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-किसी से समझौता नहीं किया